दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने अस्पतालों, प्रसूति केंद्रों में सुधार और मरम्मत के दिए निर्देश

Delhi News, Shelly Oberoi, Arvind Kejriwal, AAP

शैली ओबेरॉय

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार को इंजीनियरिंग और आईटी विभाग के सीनियर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान मेयर ने विभिन्न विभागों अंतर्गत चल रहे प्रोजेक्ट्स और पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स का जायजा लिया।

विज्ञापन

अस्पतालों में सुधार व मरम्मत अभियान चलाने के निर्देश दिए

इस दौरान मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने एमसीडी के अस्पतालों की स्थिति की समीक्षा की और अस्पतालों में सुधार व मरम्मत अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने हिंदूराव अस्पताल, स्वामी दयानंद अस्पताल, कस्तूरबा अस्पताल, फतेहपुर बेरी प्रसूति एवं बाल कल्याण अस्पताल, एसडीएन अस्पताल और माता गुजरी अस्पताल सहित कई अस्पतालों में आमूलचूल सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।

विज्ञापन

पार्किंग प्रोजेक्ट्स और झीलों के कायाकल्प करने की पहल

मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने आजादपुर, मॉडल टाउन और कमला नगर में एमसीडी स्टाफ कॉलोनियों के पुनर्विकास की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रोजेक्ट को गति देने के साथ ही कॉलोनियों को बेहतर तरीके से अपग्रेड करने का निर्देश दिया है। इस दौरान मेयर ने चल रही निविदाओं, पार्किंग प्रोजेक्ट्स और झीलों के कायाकल्प करने की पहलों का भी जायजा लिया और अधिकारियों को इन प्रोजेक्ट्स की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने खासकर रोशनारा बाग झील और आया नगर तालाब के कायाकल्प पर विशेष ध्यान दिया।

दिल्ली रहने के लिहाज से जीवंत और गतिशील जगह बने

मेयर डॉ. ओबेरॉय ने अधिकारियों को सर्विसेज को सुव्यवस्थित करने और उसकी दक्षता में सुधार के लिए एप-आधारित समाधान की संभावनाएं तलाशने का भी निर्देश दिया। उन्होंने आईटी विभाग के सामने आ रही चुनौतियों की समीक्षा की और उसके समाधान पर चर्चा कीं। मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि शहर की समस्याओं को समय पर और कुशल तरीके से हल करने के लिए नागरिक एजेंसियों को मिलकर काम करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के विजन के अनुरूप हम नगर निगम में बदलाव लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। एमसीडी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि लोगों की जरूरतें पूरी हों और दिल्ली रहने के लिहाज से एक जीवंत और गतिशील जगह बना रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ