नई दिल्ली: एमसीडी की ‘आप’ सरकार संपत्ति कर प्रणाली को आसान बनाएगी। इसी क्रम में मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने संपत्ति कर से जुड़ी योजनाओं को लेकर समीक्षा की है। मेयर को संपत्ति कर विभाग ने राजस्व संग्रह की स्थिति, कर नीतियों और इसमें आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया। इस दौरान डॉ. शैली ओबेरॉय ने अधिकारियों को प्रभावी तंत्र तैयार करने के लिए विस्तृत योजना बनाने का निर्देश दिया, ताकि संपत्ति कर भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाया जा सके। मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि संपत्ति कर प्रणाली को आसान बनाएं। लोगों में एमसीडी के संपत्ति कर से जुड़ी योजनाओं के बारे में जागरूकता की कमी है। दिल्ली वासियों के लिए हम इस प्रणाली को सरल और अधिक सुलभ बनाएंगे
सिविक सेंटर में हुई समीक्षा बैठक
एमसीडी मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने मंगलवार को सिविक सेंटर में संपत्ति कर विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में एसेसर एंड कलेक्टर कुणाल कश्यप के साथ विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने मेयर को राजस्व संग्रह की स्थिति, कर नीतियों और वर्षों से विभाग के सामने आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया।मेयर ने समीक्षा बैठक में संपत्ति कर, एमनेस्टी योजना और समृद्धि योजना के माध्यम से राजस्व सृजन को आसान करने के लिए ए एंड सी विभाग के साथ चर्चा की। इस दौरान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संपत्ति कर भुगतान को सुगम बनाने के लिए विभाग द्वारा किए गए कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गई। मेयर ने समीक्षा बैठक में समृद्धि योजना, एमनेस्टी योजना जैसी जनहितैषी संपत्ति कर योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एमसीडी की संपत्ति कर योजनाओं के बारे में जागरूकता की कमी है। हम इस प्रणाली को प्रत्येक नागरिक के लिए सरल और अधिक सुलभ बनाएंगे।
दिल्लीवासियों के फायदे के लिए एक कुशल संपत्ति कर तंत्र बने
मेयर ने आरडब्ल्यूए, नागरिक समूहों के सहयोग वाला अधिक प्रभावी तंत्र तैयार करने के लिए एक विस्तृत योजना बनाने के लिए भी कहा है, ताकि संपत्ति कर भुगतान में लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। साथ ही संपत्ति कर जमा करने की प्रक्रिया में मौजूद किसी भी भ्रम को दूर किया जा सके। मेयर ने कहा कि नई एमसीडी सरकार नई पहल लाएगी, जो कि शहर में एक पारदर्शी और प्रभावी संपत्ति कर संग्रह सुनिश्चित करेगी। ‘आप’ के नेतृत्व वाली एमसीडी सरकार सभी श्रेणियों की कॉलोनियों में रहने वाले दिल्लीवासियों के फायदे के लिए एक कुशल संपत्ति कर तंत्र सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
7 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
9 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
13 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
14 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines