Delhi mayor election: कल सुबह 11 बजे दिल्ली मेयर (6 जनवरी 2023) का चुनाव है। मेयर के अलावा डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्य भी चुने जाएंगे। एमसीडी अधिकारियों के मुताबिक तीनों पदों के चुनाव के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर होंगे। बता दें चुनाव में एक पीठासीन अधिकारी होता है। जो चुनाव करवाता है।
चुनाव से पहले उपजा यह विवाद
चुनाव से पहले गुरुवार को पीठासीन अधिकारी को लेकर आप और उपराज्यपाल आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल, उपराज्यपाल ने बीजेपी की पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। जबकि दिल्ली सरकार ने पीठासीन अधिकारी के लिए आम आदमी पार्टी के पार्षद मुकेश गोयल के नाम का प्रस्ताव उप राज्यपाल को भेजा था।
और पढ़िए –मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी से मिले यूपी CM योगी आदित्यनाथ, इन मुद्दों पर हुई बात
इस बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चुनाव होगा
बीजेपी की पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने पर आप पार्टी ने आपत्ति जाहिर की है। गौरतलब है कि मेयर का चुनाव उत्तरी दिल्ली के सिविक सेंटर पर चौथे फ्लोर पर होगा। पीठासीन अधिकारी का काम होगा कि शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम में मेयर का चुनाव करवाए। चुनाव होने से पहले कल सभी पार्षद शपथ लेंगे। फिर मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव होगा।
मेयर पद के उम्मीदवार
- रेखा गुप्ता (बीजेपी)
- शैली ओबेरॉय (आप)
डिप्टी मेयर के उम्मीदवार
- कमल बागड़ी (बीजेपी)
- आले मोहम्मद इकबाल (आप)
स्टैंडिंग कमेटी पद के उम्मीदवार
- कमलजीत शेहरावत, गजेन्द्र दराल और पंकज लूथरा (बीजेपी)
- आमिल मलिक, रमिंदर कौर, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी (आप)
यह है कलर कोड
- वाइट बैलेट पेपर से मेयर चुनाव
- डिप्टी मेयर चुनाव के लिए ग्रीन बैलेट
- स्टैंडिंग कमेटी मेंबर्स के लिए पिंक बैलेट पेपर
यह भी जानें
गौरतलब है के मेयर चुनाव में 13 नामित विधायक भी वोट डालेंगे। इसके अलावा 10 सांसदों को वोटिंग का अधिकार है। 3 राज्यसभा सांसद वोट डालें। कुल 274 लोग चुनाव में वोट डालने वाले हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
3 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
4 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
7 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
9 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
11 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
12 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
13 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
13 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines