मैट्रिमोनियल साइट पर लड़की ने ‘ठगे’ 33.50 लाख, मीठी बातों में फंसाकर दिया झटका

ऑनलाइन फ्रॉड के कई मामले सामने आते हैं, जिसमें बहुत से लोग अपनी जमा पूंजी गवां देते हैं। हाल ही में एक मामला दिल्ली से सामने आया है, जहां पर 45 साल के शख्स को एक लड़की ने अपनी बातों में फंसाकर 33 लाख रुपये से ज्यादा का ‘चूना’ लगा दिया।

Delhi matrimonial site Fraud

सांकेतिक तस्वीर

जीवनसाथी की तलाश में लोग मैट्रिमोनियल साइट पर जाते हैं। पार्टनर की तलाश कर रहे लोग इन प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल बनाते हैं और अपनी पंसद के मुताबिक अपना साथी चुनते हैं। कई बार इन प्लेटफॉर्म पर लड़के-लड़कियां धोखे का शिकार होते हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है, जहां पर एक 45 साल के सिंगल शख्स ने अपने साथी की तलाश करने के लिए प्रोफाइल बनाई। जहां पर इस शख्स की एक लड़की से दोस्ती हुई। इमोशनली यह शख्स काफी वीक था, जिसके चलते उसने इस लड़की से बात करना शुरू कर दिया। 33 लाख ठगने की पूरी कहानी यहीं से शुरू हुई। जानिए इस लड़की ने किस तरह से पीड़ित से पैसे निकलवाए?

विज्ञापन

अकेला रहता था शख्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शख्स मयूर विहार फेस 1 एकास्टेशन स्थित एक अपार्टमेंट में अकेले रहता था, जो इमोशनली बुरी तरह से टूट चुका था। इसके लिए उसने नए जीवनसाची की तलाश में मैट्रिमोनियल साइट पर रजिस्ट्रेशन किया। यहां पर उसको एक प्रोफाइल पसंद आई, तो उसने उस लड़की से बात करनी शुरू कर दी। इस लड़की ने इस शख्स को ऐसे अपने जाल में फंसाया कि करीब 33 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। इस मामले की साइबर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

ट्रेडिंग के जरिए ठगी

लड़की ने इस शख्स का भरोसा जीतने के बाद उसको शेयर मार्केट में ट्रेडिंग पर बात की, जिसमें उसने अपनी स्किल के बारे में बताया। शख्स ने लड़की पर भरोसा करते हुए एक ट्रेडिंग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर लिया। इसके बाद लड़की ने 50 हजार रुपये इनवेस्ट करने की बात कही, पैसे लगाने के बाद इस शख्स के खाते में प्रॉफिट के पैसे आ गए। इसके बाद उसने एक बार फिर से 27 से 29 नवंबर 2024 में 33 लाख रुपये टांसफर करा लिए। कुछ दिन बाद शख्स को वेबसाइट पर लगाई गई रकम पर प्रॉफिट दिखा, जिसके बाद उसने अपनी रकम को निकालने की कोशिश की, लेकिन वह विड्रॉल नहीं कर पाया। इसके लिए एक बार फिर से 6 लाख रुपये और डिपॉजिट करने की डिमांड की गई।

विज्ञापन

इस मांग के बाद वह समझ गए कि उनको ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर वो ठग लिया गया है। इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर की गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस वेबसाइट के जरिए बहुत से लोगों से ठगी की जा चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ