Delhi Master Plan 2041: दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत बदलने के लिए सरकार ने खास प्लान बनाया है। उत्तर प्रदेश में प्लान 2041 की तरह ही दिल्ली में भी मास्टर प्लान 2041 को लागू करने की प्लानिंग की जा रही है। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि ‘मास्टर प्लान 2041 अपने अंतिम चरण में है और इसे बहुत जल्द लागू किया जाएगा। हमारा लक्ष्य सिर्फ नीतियां बनाना नहीं है, बल्कि उन्हें जवाबदेही के साथ जमीन पर लागू करना भी है।’ इसमें 48 गांवों का शहरीकरण किया जाएगा। जानिए इस मास्टर प्लान में क्या-क्या सुविधाएं दी जाएंगी?
मास्टर प्लान 2041 क्या है?
दिल्ली मास्टर प्लान 2041 को जल्द ही लागू किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय राजधानी के 48 गांवों का शहरीकरण होना है। हालांकि, इन गावों की लिस्ट अभी सामने नहीं आई है। इसके अलावा, लाल डोरा श्रेणी में आने वाली संपत्तियों की पहली रजिस्ट्री पूरी तरह से निशुल्क रहेगी। इस कदम से लंबे समय से लंबित संपत्ति विवादों का भी समाधान होगा। यह सिर्फ एक तकनीकी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि एक बड़ा सामाजिक और आर्थिक बदलाव है, जिससे गांवों को आधुनिक शहरी सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। इसमें सड़कें, बेहतर सीवरेज, पानी की सप्लाई, स्ट्रीट लाइटिंग, स्कूल, अस्पताल और कई जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर आया बड़ा अपडेट, मंत्री ने बताया कब तक कर पाएंगे सफर
काम शुरू हो चुका है- प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा ने कहा कि ‘इससे पहले 1993 से 1998 के बीच जब दिल्ली में भाजपा की सरकार थी, तब दिल्ली देहात के विकास पर काम किया था, लेकिन उसके बाद की सरकारों ने इसके लिए कोई काम नहीं किया।’ उन्होंने कहा कि ‘अब देहात की चौपालों, सामुदायिक केंद्रों, गलियों को विकसित करने का काम शुरू हो गया है। हमारी प्राथमिकता है कि जैसे नई दिल्ली में विकास होता है, वैसा ही दिल्ली देहात में भी काम किया जाए।’
आपको बता दें कि नोएडा में भी मास्टर प्लान 2041 पर काम चल रहा है। इसके लिए कई गावों से किसानों की जमीनें खरीदी जा रही हैं। इस प्लान के तहत सरकार 80 गावों का शहरीकरण करेगी। इसका काम 4 चरणों में पूरा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की वर्षों पुरानी परंपरा टूट गई! जस्टिस बेला त्रिवेदी बिना विदाई समारोह के चली गईं!
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
34 mins agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
7 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
9 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
13 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
13 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
16 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines