Delhi Master Plan 2041: दिल्ली मास्टर प्लान 2041 (MPD-2041) के ड्राफ्ट पर आज बैठक होगी। इस मीटिंग में प्लान के ड्राफ्ट पर बात होनी तय है। अभी तक जो भी प्लान से जुड़ी जानकारी सामने आई थी, उनमें महिला सुरक्षा, शहरी विकास और रोड का निर्माण शामिल है। मीटिंग के बाद मास्टर प्लान में कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं। सरकार ने इस प्लान में दिल्ली को नाइटलाइफ फ्रेंडली सिटी बनाने की योजना बनाई है। साथ ही सस्ते मकान भी बनाकर दिए जाएंगे। जानिए इस प्लान में और क्या-क्या चीजें शामिल हैं, जो दिल्ली की जनता के जीवन को आसान बना सकती हैं?
क्या है मास्टर प्लान 2041?
दिल्ली में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए DDA ने करीब एक साल पहले इस प्लान को सरकार के पास भेज दिया था। इस प्लान में दिल्ली में जिस तरह की समस्याएं अभी जनता के सामने आ रही हैं, उनको पूरी तरह से खत्म करना है। प्राधिकरण के मुताबिक, प्लान 2041 में पानी, सुरक्षा, रोजगार, घर और सड़कों का निर्माण शामिल है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में किन महिलाओं को नहीं मिलेगा फ्री बस सर्विस का लाभ? BJP सरकार ने सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए जोड़ी शर्तें
प्लान में किन चीजों पर रहेगा फोकस?
दिल्ली में अभी प्रदूषण की बड़ी समस्या है। योजना में इसका पूरा ध्यान रखा गया है। जहां भी निर्माण का काम हो वहां पर पूरी तरह से हरियाली रहेगी। हर साल जो एक समय पर दिल्ली की हवा जहरीली हो जाती है, उसकी क्वालिटी में भी सुधार किया जाएगा।
पानी की समस्या को दूर करना
दिल्ली के कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां पर समय के हिसाब से पानी मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ जगह पर पानी पीने योग्य नहीं है। सरकार अपने प्लान में इस समस्या को खत्म करने पर फोकस रखेगी। इसमें सुधार होने से लोगों को जो स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां होती हैं, उनसे भी छुटकारा मिलेगा।
Photo Credit- Social Media
विकलांग, बुजुर्गों और बच्चों के लिए योजना
DDA के मुताबिक, ‘दिल्ली में लोगों के पास बड़ी संख्या में गाड़ियां हैं, जिसके चलते शहर में जाम की समस्या भी देखने को मिलती है। इसके चलते भीड़ का बढ़ना, पार्किंग की सुविधा कम होना और वायु प्रदूषण जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। आने वाले समय में विकलांग, बुजुर्गों और बच्चों के चलने के लिए जगह बनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें: क्या है दिल्ली सरकार का मास्टर प्लान 2041? 48 गांवों की बदलेगी किस्मत, दी जाएंगी खास सुविधाएं
झुग्गियों की जगह दिए जाएंगे घर
शहर में ऐसे क्षेत्र भी हैं, जहां पर लोग झुग्गियों में रहते हैं। इस समस्या को खत्म करने के लिए भी मास्टर प्लान में जगह रखी गई है। वहीं, जो मिडिल क्लास ग्रुप है, उनके लिए भी किफायती दाम में घर बनाने के लिए जमीन दी जाएगी।
दिल्ली कैसे बनेगी नाइटलाइफ फ्रेंडली सिटी?
इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें दिल्ली को नाइटलाइफ फ्रेंडली सिटी बनाया जाएगा। यानी, जो दिल्ली रात में एक तय समय के बाद बंद हो जाती है, उसको पूरी रात खोला जाएगा। दिल्ली में रात भर ऑफिस खुले रहेंगे, लोग परिवार के साथ घूमने निकल सकेंगे।
Photo Credit- X
महिलाओं की कैसे बढ़ेगी सुरक्षा?
दिल्ली में निर्भया कांड के बाद से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहुत से सवाल उठे। दिल्ली में रात में महिलाओं के निकलने पर बहस की गई। अब प्राधिकरण के प्लान के बाद राजधानी को 24 घंटे चलने वाले शहर के तौर पर विकसित किया जाएगा। रातभर दिल्ली खुली रहेगी, लोगों की आवाजाही रहेगी। इससे महिलाओं की सुरक्षा में भी सुधार होगा।
शहरी गांवों के विकास पर जोर
शहरी क्षेत्रों के अलावा इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर भी जोर दिया जाएगा। दिल्ली में ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां पर सड़कें, पानी की सप्लाई, स्कूल, स्ट्रीट लाइटिंग और अस्पताल की सुविधा नहीं मिलती हैं। ऐसे क्षेत्रों में लोगों के लिए बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी। गांवों के विकास पर दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा था कि ‘इसके लिए 48 गांवों का शहरीकरण किया जाएगा।’
Photo Credit- X
ऐतिहासिक इमारतों पर विशेष ध्यान
दिल्ली में सैकड़ों साल पुरानी ऐतिहासिक इमारतें हैं, जिनमें समय के साथ कुछ नुकसान भी देखने को मिलते हैं। ये सभी इमारतें दिल्ली के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यहां पर देश-दुनिया से लोग घूमने के लिए आते हैं। इस प्लान में इन इमारतों के संरक्षण की बात भी कही गई है।
आर्थिक तौर पर मिलेगा बढ़ावा
जिस तरह से दिल्ली के विकास का मॉडल तैयार किया जा रहा है, उससे राजधानी को आर्थिक तौर पर मजबूती मिलेगी। नई चीजों का निर्माण होगा, तो यहां पर पर्यटन, बिजनेस और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे राजधानी आर्थिक तौर पर मजबूत होगी। प्राधिकरण ने इसकी पूरी जानकारी अपनी आधिकारिक साइट पर दी है, जिसमें विस्तारपूर्वक प्लान की जानकारी मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें: DDA की नई प्लॉट योजना में ‘पुराने फ्लैट वालों’ को भी फायदा, कहां शुरू होगी स्कीम?
संबंधित खबरें
दिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
56 mins agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
2 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
3 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
3 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
5 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
6 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
9 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
10 hrs agoदिवाली से पहले सफाई पर सख्त हुईं CM रेखा गुप्ता, रात में भी होगी सफाई
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines