हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Mangolpuri Election Result 2025: बीजेपी के राजकुमार चौहान ने दर्ज की रिकॉर्ड 5वीं जीत, आप प्रत्याशी को इतने वोटों से दी मात

Mangolpuri Chunav Results 2025 Latest News Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे अब साफ हो चुके हैं। राजधानी में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी हो रही है। इस बीच मंगोलपुरी सीट पर बीजेपी के राजकुमार चौहान ने आप के राकेश जाटव को हरा दिया।

विज्ञापन
Mangolpuri Assembly Election Result 2025

Live Delhi Mangolpuri Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में बीजेपी की 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मंगोलपुरी सीट से बीजेपी के प्रत्याशी राजकुमार चौहान ने आप के राजेश जाटव को 6255 वोटों से हरा दिया।

इस सीट से बीजेपी ने कांग्रेस से आए राजकुमार चौहान को प्रत्याशी बनाया था। जबकि आप ने राखी बिड़लान की जगह इस बार राकेश जाटव को और कांग्रेस ने हनुमान चौहान को टिकट दिया था।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार यहां कुल वोटर 1 लाख 78 हजार 935 हैं। जिसमें 82 हजार 816 महिलाएं और 96 हजार 110 पुरुष वोटर हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार अनुसूचित जाति की आबादी लगभग 36 प्रतिशत है। इस सीट पर भी जाट और ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या अधिक हैं, जबकि अनाधिकृत काॅलोनियो और झुग्गियों में मुस्लिम और दलित मतदाता रहते हैं। जाट और ब्राह्मण वोटर्स बीजेपी और कांग्रेस के परंपरागत वोटर्स रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भी दोनों समुदाय बीजेपी के सपोर्ट में रहे हैं। हालांकि विधानसभा में ये किसका साथ देंगे? यह तो 8 फरवरी को ही सामने आएगा।

विज्ञापन
उम्मीदवार का नाम पार्टी का नाम चुनाव परिणाम
राकेश जाटव आम आदमी पार्टी हार
हनुमान चौहान कांग्रेस हार
राजकुमार चौहान बीजेपी जीत

राजकुमार दिलाएंगे बीजेपी को पहली जीत

बीजेपी ने इस बार यहां से कांग्रेस से आए दिग्गज नेता राजकुमार चौहान को प्रत्याशी बनाया है। राजकुमार चौहान शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री रहे हैं। 1993 में अस्तित्व में आई इस सीट से सबसे पहली जीत भी राजकुमार चौहान ने ही दर्ज की थी। राजकुमार चौहान 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद कांग्रेस छोड़कर पहली बार बीजेपी में शामिल हुए थे, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 से ऐन पहले फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस बार कांग्रेस में उनकी दूसरी पारी ज्यादा नहीं चली। 2024 लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर एक बार फिर उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और बीजेपी का दामन थाम लिया। फिलहाल बीजेपी ने उनको इस सीट से प्रत्याशी बनाया है।

 

सीट का इतिहास

1993 में अस्तित्व में आई इस सीट पर सबसे पहली जीत राजकुमार चौहान ने दर्ज की थी। वे लगातार 2008 तक यहां से जीत दर्ज करते रहे। 2013 के विधानसभा चुनाव में पहली बार यहां से आप की राखी बिड़लान ने चुनाव जीता। 2015 के विधानसभा चुनाव में आप की राखी बिड़ला ने फिर एक बार जीत दर्ज की। 2020 के विधानसभा चुनाव में आप की राखी बिड़लान ने तीसरी बार 74 हजार से अधिक वोट लेकर जीत दर्ज की। इस चुनाव में बीजेपी दूसरे नंबर पर रही। यहां करम सिंह कर्मा को 44 हजार 38 वोट मिले।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola