---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली के युवक को पड़ोसी पर था काला जादू करने का शक, चाकू से गोदकर मार डाला

Delhi Murder Case: दिल्ली में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के जाफरपुर कलां में एक 47 वर्षीय किसान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बचाने दौड़े पड़ोसी पर हमला भी कर दिया। आरोप एक बेरोजगार युवक पर है। आरोपी युवक को शक था कि किसान ने उस पर […]

---विज्ञापन---

Delhi Murder Case: दिल्ली में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के जाफरपुर कलां में एक 47 वर्षीय किसान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बचाने दौड़े पड़ोसी पर हमला भी कर दिया। आरोप एक बेरोजगार युवक पर है। आरोपी युवक को शक था कि किसान ने उस पर कालू जादू कर दिया है। आरोपी की पहचान विनोद के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्ष वर्धन ने मंगलवार को बताया कि मृतक का नाम सुनील था। सुनील की उसके पड़ोसी विनोद ने चाकू मारकर हत्या कर दी। एक अन्य पड़ोसी राजपाल ने सुनील को बचाने की कोशिश की। विनोद ने उस पर भी हमला कर दिया, इससे वह घायल हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इलाज चल रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने खोजी इंसानों की नई प्रजाति, खुदाई में मिली तीन लाख साल पुरानी बच्चे की खोपड़ी

आरोपी विनोद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वर्धन ने कहा, जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया और सुरहेरा गांव के निवासी विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया।

---विज्ञापन---

हफ्ते भर पहले भी हुआ था झगड़ा

विनोद ने कहा कि उसने सुनील पर रसोई के चाकू से हमला किया क्योंकि उसे शक था कि उसने उस पर जादू कर दिया है। वर्धन ने कहा कि विनोद के सुनील के खेत में शौच करने को लेकर एक सप्ताह पहले भी उनमें झगड़ा हुआ था। सुनील किसान था जबकि राजपाल सरकारी नौकरी में है। पुलिस ने बताया कि विनोद बेरोजगार है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi से शादी का सपना देखने वाली एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम की पोस्ट देख बंद हो जाएंगी आंखें

First published on: Aug 08, 2023 03:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola