---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Malviya Nagar Assembly Election Result 2025: सोमनाथ भारती हारे, 6000 से ज्यादा वोटों से मिली शिकस्त

LIVE Delhi Malviya Nagar Election Result 2025 अपडेट: दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। थोड़ी देर में काउंटिंग शुरू होगी। मालवीय नगर सीट पर कुछ देर में तस्वीर साफ हो जाएगी।

---विज्ञापन---

LIVE Delhi Malviya Nagar Chunav Result 2025 Latest News Updates: दिल्ली की मालवीय नगर सीट पर इस बार बीजेपी ने आप को करारी हार दी है। यहां से आप विधायक सोमनाथ भारती से चुनाव हार गए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी के सतीश उपाध्याय ने भारती को 6000 से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है। बता दें भारती लगातार 3 बार इस सीट से जीत हासिल कर चुके हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश उपाध्याय को मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने यहां से जितेंद्र कुमार कोचर को टिकट दिया था।

मालवीय नगर विधानसभा सीट पर पहली बार जनता पार्टी की जीत हुई थी। 1998, 2003 और 2008 में लगातार यहां से कांग्रेस की जीत हुई। 2013, 2015 और 2020 में आप कैंडिडेट सोमनाथ भारती ने लगातार 3 बार जीत हासिल की थी। इस बार इलाके में सीवरेज और टूटी सड़कें मुख्य मुद्दा रहे। बीजेपी और कांग्रेस इलाके की अनदेखी के आरोप आप पर लगाती रही। गौतम नगर, कृष्णा नगर और अर्जुन नगर में जलभराव, सीवरेज समस्या का मुद्दा छाया रहा। वहीं, अरबिंदो और प्रेस एन्क्लेव मार्ग पर अतिक्रमण प्रमुख मुद्दा रहा।

---विज्ञापन---

इस सीट पर कुल 155712 मतदाता हैं, जिनमें पुरुषों की संख्या 83067 और महिलाओं की तादाद 72641 है। थर्ड जेंडर्स के 4 वोट हैं। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी को 52043 (57.97 फीसदी) वोट मिले थे। वहीं, बीजेपी को 33899 (37.76 फीसदी) और कांग्रेस को 2856 (3.18 फीसदी) वोट मिले थे।

 

---विज्ञापन---

मालवीय नगर दिल्ली की हॉट सीटों में शुमार रही है, जिसमें ग्रीन पार्क, हौजखास, IIT जैसे इलाके आते हैं। यहां पर अधिकतर वोटर राजस्थान, पंजाब, यूपी और हरियाणा से संबंध रखते हैं। इस सीट पर एक बार जनता पार्टी और 3-3 बार कांग्रेस और आप की जीत हुई है। इस सीट पर अधिकतर वोटर सिख और मुस्लिम हैं। मालवीय नगर, हौज खास, गौतम नगर, सफदरजंग में पंजाबी वोटरों की तादाद ज्यादा है। वहीं, कुमार बस्ती, कालू सराय, जहांपनाह, बेगमपुर और हौज रानी इलाके में मुस्लिम वोटर अधिक हैं।

1993 में यहां से बीजेपी के राजेंद्र गुप्ता जीते थे। इसके बाद 1998 और 2003 में कांग्रेस के डॉ. योगानंद शास्त्री की जीत हुई। 2008 में कांग्रेस ने डॉ. किरण वालिया को टिकट दिया, जिनको सफलता मिली। इसके बाद से इस सीट पर आप का वर्चस्व रहा है। इस बार सोमनाथ भारती की जीत का चौका लगेगा या किसी और को जनता मौका देगी, थोड़ी देर में तस्वीर साफ हो जाएगी।

---विज्ञापन---

2025 के उम्मीदवार

पार्टी  प्रत्याशी  नतीजा
आप सोमनाथ भारती हारे
बीजेपी सतीश उपाध्याय जीते
कांग्रेस जितेंद्र कोचर हारे

2020 चुनाव का परिणाम

प्रत्याशी  पार्टी  वोट  वोटिंग प्रतिशत
सोमनाथ भारती AAP 52043 58.33
शैलेंदर सिंह BJP 33899 37.99
नीतू वर्मा सोइन Congress 2856 3.2

 

First published on: Feb 08, 2025 07:49 AM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola