साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित ग्रीन रेजिडेंसी में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं. शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि जिस होटल में आग लगी, वहां लाइसेंस और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर लापरवाही हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालवीय नगर के हौज रानी स्थित ग्रीन रेजिडेंसी को चलाने के लिए ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट लाइसेंस दिया गया था, जिसके तहत वहां कुछ ही कमरे ऑपरेट करने की इजाजत थी. लाइसेंस के उलट यहां पूरा कमर्शियल होटल चलाया जा रहा था.
ये भी पढ़ें: मालवीय नगर के होटल में अग्निकांड की दिल दहलाने वाली तस्वीरें, देखें कितना भयानक था हादसा
क्या होता है Bed & Breakfast (B&B)?
Bed & Breakfast यानी B&B एक तरह की रेसिडेंशियल सुविधा होती है, जिसमें घर या छोटी बिल्डिंग के कुछ कमरों को पर्यटकों और यात्रियों के ठहरने के लिए मुहैया कराया जाता है. यहां मेहमानों को रहने के साथ-साथ ब्रेकफास्ट की सुविधा भी दी जाती है. ये बड़े होटलों की तुलना में छोटा और सस्ता ऑप्शन माना जाता है. दिल्ली समेत कई राज्यों में B&B चलाने के लिए पर्यटन विभाग से रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस लेना जरूरी होता है. इसका मकसद ये सुनिश्चित करना है कि बिल्डिंग सेफ्टी, सफाई, फायर सेफ्टी और बाकी बुनियादी मानकों का पालन किया जा रहा है. नियमों के मुताबिक, सिर्फ वैध निर्माण वाले परिसरों को ही ऐसी अनुमति दी जाती है.
लाइसेंस में क्या कहा गया था?
दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग ने मालवीय नगर के हौज रानी स्थित ग्रीन रेजिडेंसी को Bed & Breakfast (B&B) योजना के तहत रजिस्ट्रेशन दिया था. पर्यटन विभाग के 23 सितंबर 2024 को जारी हुए आदेश के मुताबिक, ग्रीन रेजिडेंसी के मालिक को दिलीप ने सिल्वर कैटेगरी में पंजीकरण दिया गया. आदेश में बताया गया है कि वैरिफिकेशन के बाद प्रतिष्ठान में कुल छह कमरों को B&B प्लान के तहत ऑपरेट करने की इजाजत दी गई थी. इनमें तीन कमरे फर्स्ट फ्लोर और तीन कमरे दूसरे फ्लोर पर मौजूद थे. पर्यटन विभाग ने साफ किया था कि प्रतिष्ठान के मालिक को अपने परिवार के साथ उसी परिसर में रहना होगा और सिर्फ उन्हीं 6 कमरों को मेहमानों के ठहरने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा. हाल ही में दिल्ली सरकार ने Bed & Breakfast पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी किया है, जिसमें सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और ऑपरेशन रूल्स को और सख्त बनाने का प्रस्ताव रखा गया है. इसका मकसद छोटे आवासीय प्रतिष्ठानों को नियमित करना और मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
(Input By: Rahul Prakash)
ये भी पढ़ें: Delhi Malviya Nagar Fire: जान बचाने को कूदी महिलाएं, मालवीय नगर में 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?
संबंधित खबरें
छात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
2 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
4 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
8 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
8 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
11 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
20 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
22 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines