दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने होटल के कुक केशव नेगी को गिरफ्तार करके उससे करीब 6 घंटे पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नेगी ने पूछताछ में बताया कि बुधवार सुबह रसोई में इलेक्ट्रिक स्टोव चालू करने के कुछ ही देर बाद आग लग गई। स्टोव में विस्फोट हुआ, जिससे आग तेजी से पूरे भवन में फैल गई। आग और धुएं के बीच घबराहट में नेगी ने मेन इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद कर दी। उसने न तो स्टाफ और कर्मचारियों को सतर्क किया और न ही मेहमानों को आग से बचाने का प्रयास किया, बल्कि अपनी जान बचाते हुए मौके से भाग गया।
इलेक्ट्रॉनिक डोर लॉकिंग सिस्टम फेल हो गया
मेन इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद होने से बिल्डिंग का इलेक्ट्रॉनिक डोर लॉकिंग सिस्टम फेल हो गया। उसने काम करना बंद कर गया, जिस वजह से मेहमान कमरों के अंदर ही फंस गए। जांचकर्ताओं का मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम के निष्क्रिय होने से एग्जिट गेट बंद हो गए, जिसके कारण कई लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। अगर केशव नेगी मेन सप्लाई बंद करने से पहले होटल में मौजूद लोगों को सतर्क कर देता तो सभी समय रहते बाहर निकल जाते। फिर वे 21 लोग भी बच जाते, जिनकी जान चली गई। वे 25 लोग भी घायल न होते, जो इस समय अस्पताल में असहनीय दर्द से बेहाल हो रहे हैं।
अग्निकांड की प्राथमिक जांच के अन्य खुलासे
अग्निकांड की प्रारंभिक फोरेंसिक जांच के अनुसार, 21 में से ज्यादा लोगों की मौत आग में जलने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई। होटल में आग बुझाने वाले उपकरण भी थे, जिनका इस्तेमाल नहीं किया गया। जली हुए तारों और जले हुए इलेक्ट्रॉनिक इक्वीपमेंट्स के सैंपल भी लिए गए हैं, क्योंकि आग लगने के अन्य कारण बिजली की ओवरलोडिंग और शॉर्ट सर्किट हो सकते हैं। अग्निकांड की जांच मजिस्ट्रेट की निगरानी में हो रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट मांगी है, ताकि 12 विदेशियों समेत 21 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।
फरार होटल मैनेजर जय मिश्रा की तलाश जारी
दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली में हौजरानी स्थित होटल ‘फ्लरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट’ (बीएंडबी) में हुए भीषण अग्निकांड मामले में मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। मालवीय नगर थाना पुलिस ने होटल के रसोइये केशव नेगी को भी गिरफ्तार किया है। वहीं होटल मैनेजर और चार्टर्ड अकाउंटेंट जय मिश्रा फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस लवकेश बजाज और केशव को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी कि ताकि पता चले कि उसे मेन इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद करने के लिए लवकेश बजाज ने कहा था या नहीं?
संबंधित खबरें
'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
16 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
59 mins agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
3 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
3 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
6 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
7 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
15 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
18 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
19 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines