GGSIPU: तकरार के बीच गुरुवार को दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक साथ मिलकर गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) का उद्घाटन किया। इससे पहले एलजी ने कैंपस ने पौधा भी रोपित किया। इस बीच नए कैंपस के बाहर बीजेपी समर्थकों ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। सुरक्षा बलों ने उन्हें कैंपस में घुसने नहीं दिया। बीते कई दिनों से दिल्ली सरकार और उप राज्यपाल के बीच उद्घाटन को तकरार चल रही है।
दिल्ली की शिक्षामंत्री आतिशी ने दावा किया था कि यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन सीएम अरविंद केजरीवाल करेंगे। वहीं एलजी दफ्तर ने दावा किया था कि दिल्ली के एलजी को ही इसका उद्घाटन करना था। इसीलिए मुख्यमंत्री ने 23 मई की तारीख बदलवाकर 8 जून रखवाई थी।
https://twitter.com/AHindinews/status/1666684046943092738?s=20
छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक शिक्षा
यह नया कैंपस 388 करोड़ की लागत से 19 एकड़ में बनाया गया है। इसमें 2400 बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। इसमें रोबोटिक्स, आटोमेशन, डिजाइन एंड इनोवेशन जैसे नए पाठ्यक्रमों को पढ़ाया जाएगा। यहां से बीटेक इन रोबोटिक्स एंड आटोमेशन, बीटेक इन एआई एवं डेटा साइंस, बीटेक इन एआई और मशीन लर्निंग और बैचलर इन डिजाइन जैसे कोर्स संचालित होंगे।
देखिए नए कैंपस की चार फोटो
GGSIPU
GGSIPU
GGSIPU
क्यों उद्घाटन कर रहे एलजी
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नए कैंपस के उद्घाटन को लेकर मचे घमासान पर कहा था कि पुलिस, लैंड और पब्लिक ऑर्डर एलजी के अधीन आते हैं। एलजी को चाहिए कि वे पुलिस थानों का उद्घाटन करें। एजुकेशन का काम चुनी हुई सरकार का है। एलजी इसका उद्घाटन क्यों करना चाह रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Kolhapur Violence: क्या आपका हिंदुत्व इतना कमजोर है, कोल्हापुर हिंसा को लेकर शिंदे सरकार पर बरसे संजय राउत
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
9 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
12 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
16 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
18 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
19 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 day agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines