Delhi Love Jihad Case: राजधानी दिल्ली के नांगलोई से लव जिहाद से से जुड़ा मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर पहले युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर जब प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। शुक्रवार को पीजीआईएमएस रोहतक में डाॅक्टरों के बोर्ड ने युवती के शव का पोस्टमाॅर्टम किया।
दिल्ली के नांगलोई इलाके में मनीष नामक युवक ने गुरुवार सुबह पुलिस स्टेशन में 20 साल की सोनिया उर्फ सोनी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि उसकी बहन पड़ोस में रहने वाले सलीम उर्फ संजू के साथ रिलेशन में थी। सलीम ने पहले उसे हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद रविवार को सलीम अपने 2 दोस्तों पंकज और रितिक के साथ आया और सोनिया को घर से उठाकर ले गया। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा।
हत्या कर गांव में दफना दिया शव
पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि सलीम उर्फ संजू अपने दोस्त पंकज के साथ गली में घूम रहा था। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। इसके बाद जब सख्ती से पूछताछ की तो सामने आया कि सोनिया की हत्या कर शव को रोहतक के मदीना गांव में दफना दिया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मदीना का शव बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार शव को साढे़ 4 फुट गहरे गडढे में खोदकर दबाया गया था।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली के बाद जबलपुर में लव जिहाद, BPED की स्टूडेंट से दोस्ती के बाद दुष्कर्म
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
मृतका के चेहरे पर हथियार और धारदार हथियार के निशान मिले है। मामले में रोहतक पुलिस और एफएसएल टीम ने नमूने इकट्ठे कर शव को नांगलोई पुलिस को सौंप दिया है। इसके बाद शुक्रवार को मृतका पोस्टमाॅर्टम हुआ। सलीम उर्फ संजू और पंकज को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। जबकि तीसरा साथी फरार है। पुलिस ने बताया कि युवती को किसी चीज से हमला करने के बाद मोबाइल फोन के चार्जर से गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
ये भी पढ़ेंः BJP को हराने के लिए अखिलेश का मास्टरस्ट्रोक, SP प्रमुख ने बताया कैसे जीतेंगे?
ऐसे साजिश को दिया अंजाम
पुलिस की जांच में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले सलीम संजू बनकर सोनिया से मिला और प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद सोनिया भी गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद सोनिया ने सलीम पर शादी का दबाव बनाया। जबकि सलीम शादी से इंकार कर रहा था। इसके बाद 20 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन सोनी को घूमाने के बहाने घर से बुलाया और दोस्तो के साथ मिलकर सोनी का गला दबाकर हत्या कर दी।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
7 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
8 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
11 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
14 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
14 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
15 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
16 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
17 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
18 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines