हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

"DHOOM" फिल्म देख आया आइडिया और 4 दोस्त बन गए लुटेरे, चलती बाइक पर बदलते थे कपड़े

Loot Gang Arrested In Delhi: धूम फिल्म देख उसी तर्ज पर 4 लोग लूट करते थे। ये लोग देश के कई शहरों में वारदात को अंजाम दे चुके हैं। खास बात है कि पुलिस से बचने के लिए ये लोग चलती बाइक पर कपड़े बदल लेते थे। गैंग का सरगना दो बार पुलिस की गोली खा चुका है।

विज्ञापन
दिल्ली में लुटेरे गिरफ्तार।

(विनय कौशिक) धूम मूवी देख दिल्ली में हाई स्पीड बाइक के जरिए लूट और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों की गिरफ्तारी से 26 मामलों को सुलझाया गया है। पुलिस ने इनके पास से 2 हाई स्पीड बाइक बरामद की हैं। हाई स्पीड गैंग अलग-अलग राज्यों में बड़ी वारदात को अंजाम देते थे।

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम कई दिनों से इस गैंग के बारे में जानकारी जुटा रही थी। दिल्ली एनसीआर में अलग-अलग जगह पर कई लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम उनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड रूट को ट्रैक करने में जुट गई।

यह भी पढ़ें-Imd Weather Update: देश के कई इलाकों में होगी बारिश तो कहीं पड़ेंगे ओले; जानिए अपने शहर का हाल

इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच में तैनात एक पुलिसकर्मी को इनपुट मिला कि एक बदमाश अशरफ उर्फ ​​गुल्लू, जो अपने साथियों के साथ चोरी की बाइकों पर दिल्ली एवं एनसीआर में सोने की चेन एवं आई-फोन लूट रहा है। वह जोहरीपुर, दिल्ली में मौजूद है। जिसको गिरफ्तार किया जा सकता है। डीसीपी क्राइम ब्रांच अमित गोयल की देखरेख में टीम तैयार की गई। टीम ने जोहरीपुर, नंद नगरी, बेहटा हाजीपुर, लोनी और यूपी के कई अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। यहां से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। तीनों के नाम अशरफ उर्फ गुल्लू, तौफीक और इश्तिकार हैं।

विज्ञापन

कई मामलों में वांछित हैं आरोपी

पूछताछ में खुलासा हुआ कि नज़ाकत अली उर्फ KTM उर्फ भूरा गैंग का लीडर है। पूरा गैंग फिल्म धूम से प्रेरित था और गैंग के लीडर ने भी अपना नाम KTM रख लिया था। क्योंकि वे हाई स्पीड बाइक पर ही लूट करते थे। नजाकत पहले दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और कानपुर में बाइक का इस्तेमाल करके सोने की चेन और आई-फोन लूटने/छीनने के 40 से अधिक मामलों में शामिल रहा है। नजाकत अली एक खतरनाक अपराधी है और उसका गिरोह हाई स्पीड बाइक पर सड़क डकैती करने में माहिर है। कई मामलों में उन्होंने राह चलते दूसरी बाइक पर सवार लोगों से लूटपाट की और फरार हो गए।

पुलिस को आरोपी दे चुके चैलेंज

एक बार पहले भी नजाकत ने पुलिस को चैलेंज दिया था कि वह एनसीआर के शहरों में लोगों को सोने की चेन पहनना बंद करवा देगा। यूपी पुलिस के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो बार गोली लगने के बाद भी वह नहीं रुका और उसने लूट और स्नैचिंग जारी रखी।

विज्ञापन

उन्होंने यह भी चैलेंज दिया था कि पुलिस उन्हें नहीं पकड़ सकती। वे इतने शातिर थे कि बाइक पर उन्हें कोई नहीं पकड़ सकता, इसलिए उन्हें सीसीटीवी कैमरे के सामने भी अपराध करने में कोई झिझक नहीं हुई। पुलिस या चश्मदीद को भ्रमित करने के लिए वे चलती बाइक पर कपड़े बदलते थे।

नजाकत इस गिरोह को बहुत चालाकी से चला रहा है और अपने सहयोगियों का उपयोग करके अपनी गतिविधियों को छिपाने की कोशिश करता है। इन 26 मामलों में से ज्यादातर में शामिल रहा है। पकड़े जाने से बचने के लिए वह अपना पता, मोबाइल नंबर और बाइक बदलता रहता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola