Who is IAS Amarnath Talwade : दिल्ली में अधिकारी पर पैसे उगाही का दबाव बनाने वाले आईएएस अमरनाथ तलवड़े की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने आईएएस अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एलजी वीके सक्सेना के आदेश पर की गई जांच के बाद यह केस दर्ज किया गया है।
आईएएस अधिकारी अमरनाथ तलवड़े के खिलाफ एक ऑडियो क्लिप मिली है। अमरनाथ तलवड़े इस ऑडियो क्लिप में एक अधीनस्थ अधिकारी पर शराब कारोबारियों से अधिक पैसे एकत्रित करने और हिस्सा मांगने का दबाव डालते हुए सुनाई दे रहे हैं।
यह भी पढे़ं : Delhi Liquor Scam
नोएडा के व्यक्ति ने कराई थी शिकायत
ACB के अनुसार, इस ऑडियो क्लिप के साथ 21 मार्च 2023 में नोएडा के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद तलवड़े खिलाफ जांच शुरू हुई थी। डीओवी की जांच में पता चला कि यह बातचीत तत्कालीन वरिष्ठ महाप्रबंधक अमरनाथ तलवड़े, जो दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (डीएससीएससी लिमिटेड) और उनके अधीनस्थ अधिकारी डीएससीएससी लिमिटेड के तत्कालीन प्रबंधक पीके शाही के बीच हुई थी।
कौन हैं IAS अमरनाथ तलवड़े
अमरनाथ तलवड़े साल 1990 में दिल्ली सरकार के एनसीटी में बतौर स्पेशल कमिशनर के तौर पर तैनात रहे। इसके बाद साल 1991 में दिल्ली सरकार के अर्बन डेवलपमेंट में विशेष सचिव रहे। साल 2016 में दिल्ली सरकार के ही PWD (कला, भाषा एवं संस्कृति) में भी विशेष सचिव के पद तैनात रहे। फिलहाल, अमरनाथ तलवड़े अरुणाचल प्रदेश में कार्यरत हैं।
अधीनस्थ अधिकारी से 30 फीसदी हिस्सा मांग रहे थे अमरनाथ
दिल्ली एंटी करप्शन ब्रांच के अनुसार, इस ऑडियो क्लिप में अमरनाथ तलवड़े अपने अधीनस्थ अधिकारी पीके शाही से टोटल कलेक्शन का 30 फीसदी हिस्सा मांग रहे हैं। साथ ही उन्होंने अधीनस्थ को ट्रांसफर की भी धमकी दी। उन्होंने 5 लाख रुपये लेने की बात भी स्वीकार की। इसके बाद एफएसएल रोहिणी की जांच में यह ऑडियो क्लिप सही पाया गया।
डीएससीएससी लिमिटेड में सीनियर जीएम के पद पर थे वे
साल 2015-16 का यह मामला है। उस वक्त अमरनाथ तलवड़े डीएससीएससी लिमिटेड में सीनियर जीएम के पद पर तैनात थे। दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, जीएनसीटी ने बुधवार को पीओसी अधिनियम की धारा 13 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
2 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
10 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
23 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines