हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi Liquor Scam: मनीष सिसोदिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! ED ने कोर्ट से मांगी 10 दिन की हिरासत, 2 बजे पेशी

विज्ञापन
Manish Sisodia

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट से सिसोदिया की 10 दिनों की हिरासत मांगी है। जानकारी के मुताबिक, ईडी मनीष सिसोदिया को आज दोपहर दो बजे कोर्ट में पेश करेगी।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को आज दोपहर 2 बजे मनीष सिसोदिया को पेश करने का निर्देश दिया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा है कि मनीष सिसोदिया की पेशी के बाद वह पूछताछ के लिए मनीष सिसोदिया को हिरासत में लेने की ईडी की याचिका पर विचार करेगी।

और पढ़िए – मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत, शिवराज सरकार ने बर्बाद फसलों को लेकर दिए अहम निर्देश

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार आप नेता मनीष सिसोदिया के पेशी वारंट के लिए दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में आवेदन दिया था। एजेंसी ने रद्द की जा चुकी दिल्ली की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सिसोदिया को गुरुवार को गिरफ्तार किया था।

और पढ़िए – Uttarakhand High Risk: इसरो की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरे उत्तराखंड पर मंडरा रहा भूस्खलन का संकट

तिहाड़ जेल में हैं मनीष सिसोदिया

छह मार्च को सीबीआई अदालत की ओर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद सिसोदिया पहले से ही तिहाड़ जेल में हैं। 2021-22 के लिए आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में उनके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। सीबीआई ने उन्हें 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें