Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब नीति को लेकर कथित घोटाले के सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को तलब किया। अधिकारियों नेबताया कि विभव कुमार प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुए और धनशोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
ED की ओर से मामले की चार्जशीट में केजरीवाल के नाम का उल्लेख किए जाने के हफ्तों बाद उनके निजी सहायक से पूछताछ की गई है। चार्जशीट के मुताबिक, शराब कारोबारी और आबकारी नीति घोटाले के मुख्य आरोपी समीर महेंद्रू ने वीडियो कॉल पर अरविंद केजरीवाल से बात की थी। ईडी ने कहा कि केजरीवाल ने समीर से आप के संचार प्रभारी विजय नायर पर भरोसा करने को कहा था।
मामले के आरोपियों में से एक हैं विजय नायर
नायर इस मामले के आरोपियों में से एक हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, समीर महेंद्रू और विजय नायर ने कथित तौर पर दिल्ली शराब नीति घोटाले में दूसरों के साथ मिलकर साजिश रची थी।
विभव कुमार की पूछताछ ईडी के आरोपों से संबंधित है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कुमार सहित कम से कम 36 अभियुक्तों ने कथित घोटाले में हजारों करोड़ रुपये के के सबूत छिपाने के लिए 170 फोन नष्ट या उपयोग किए हैं।
अब तक 9 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
ईडी ने अब तक इस मामले में दो चार्जशीट दाखिल की है और कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस महीने की शुरुआत में ईडी ने कहा था कि आम आदमी पार्टी ने 2022 में गोवा में चुनाव प्रचार के लिए कथित दिल्ली शराब घोटाले से उत्पन्न धन का इस्तेमाल किया था।
संबंधित खबरें
क्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
9 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
12 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
16 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
1 day agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines