Delhi Liquor Scam Case ED Wants Arrest CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी की अटकलों के बीच मीडिया के सामने आए और भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंन कहा कि ईडी लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें पूछताछ के बहाने बुलाकर गिरफ्तार करना चाहती है।
केजरीवाल ने कहा कि 2 साल से इस मामले की जांच चल रही है आखिर अब क्यों ईडी पूछताछ के लिए बुलाना चाहती है? उन्होंने मीडिया से पूछा आप पिछले 2 साल से एक शब्द बार-बार सुन रहे हैं शराब घोटाला…। ईडी और सीबीआई पिछले 2 साल से मामले की जांच में जुटी है लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। अब भाजपा झूठे आरोप लगाकर मुझे पकड़ना चाहती है। मुझे मेरे वकीलों ने बताया कि सारे समन गैरकानूनी हैं।
https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1742809002646614136
सिसोदिया-संजय सिंह इसलिए जेल में हैं
सीएम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सिसोदिया और संजय सिंह को जेल में डाल दिया क्योंकि वे भाजपा में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी चल रहा है वह देश की स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के हिसाब से ठीक नहीं है। केजरीवाल ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि मेरी एक-एक सांस, खून का एक-एक करता देश के लिए है। जी-जान से देश के लड़ रहा हूं। मुझे इस लड़ाई में आपका साथ चाहिए।
बीजेपी भ्रष्टाचारियों को क्यों नहीं पकड़ रही। वे सीबीआई, ईडी के जरिए नेताओं को डरा धमकाकर अपनी पार्टी में शामिल करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकांश नेताओं को शराब मामले में झूठा केस बनाकर जेल में डाल दिया।
वहीं उधर ईडी के लगातार समन जारी करने पर आप नेताओं ने कहा कि ईडी आज केजरीवाल के आवास पर रेड मार मार सकती है। वहीं उनकी गिरफ्तारी भी करवा सकती है। राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि अगर ईडी को पूछताछ ही करनी है तो वह अपने सवाल लिखकर केजरीवाल को भेज सकती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
54 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
10 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines