Delhi Liquor Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में इस वक्त हलचल काफी तेज है। दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीबीआई द्वारा करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके बाद आम आदमी पार्टी समेत देशभर की राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी है। दिल्ली सीएम केजरीवाल समेत बड़ी संख्या में आप नेता सिसोदिया के घर पहुंचे हैं।
पंजाब के सीएम भगवंत मान भी सिसोदिया के घर पहुंचे
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शराब नीति मामले (Delhi Liquor Policy Case) में सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। इस घटना के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ सिसोदिया के आवास पहुंचे हैं। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के आवास पहुंचे हैं।
एक पैसे के भ्रष्टाचार का भी सबूत नहीं हैः आतिशी
इस मामला में आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि पिछले 1 साल से भाजपा उनके खिलाफ एक रुपये के भी भ्रष्टाचार का सबूत नहीं दिखा पाई है। यह गिरफ्तारी किसी जांच से संबंधित नहीं थी। उन्होंने कहा कि कोई न कोई बहाना तो बनाना ही था। जब यह मामला कोर्ट में जाएगा तो भाजपा एक रुपये का भी सबूत नहीं दिखा पाएगी।
सीएम केजरीवाल ने किया था ट्वीट
बता दें कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मनीष निर्दोष हैं। उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ्तारी से लोगों में काफी रोष है। हर कोई देख रहा है… हमारा संघर्ष और मजबूत होगा।
यह भी पढ़ेंः 8 घंटे की मैराथन पूछताछ और फिर…क्यों हुई सिसोदिया की गिरफ्तारी? जानें अंदर की बात
भाजपा सांसद ने किया शायराना ट्वीट
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर भाजपा सांसद गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा सांसद ने ट्वीट करते हुए कहा कि गुनाह करके कहां जाओगे गालिब, ये जमीं… ये आसमां… सब AAP ही का तो है!
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
11 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
14 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines