Delhi liquor policy case Arvind Kejriwal Letter To ED to take back summons: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली शराब नीति मामले में उन्हें भेजे गए समन को वापस लेने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को चिट्ठी लिखी है। इससे पहले उन्हें आज पूछताछ के लिए ED के सामने पेश होना था, लेकिन वे चुनावी सभा के लिए मध्यप्रदेश चले गए और ईडी के सामने पेश नहीं हुए। ED को लिखी गई दो पेज की चिट्ठी में केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि समन अवैध है और राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने दावा किया कि ये समन भाजपा के इशारे पर भेजे गए हैं।
अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी में कहा कि समन में ये जानकारी नहीं दी गई है कि मुझे एक व्यक्ति के रूप में या दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में या फिर आप के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में बुलाया जा रहा है।ED के सहायक निदेशक जोगेंदर को लिखी गई चिट्ठी में केजरीवाल ने कहा कि मुझे 30 अक्टूबर को समन प्राप्त हुआ है। इसके जरिए मुझे 2 नवंबर को सुबह 11:30 बजे तक ईडी ऑफिस में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। समन एफ. नंबर ईसीआईआर/एचआईयूआईआई/14/2022 वाली फाइल के संबंध में धारा 50 पीएमएलए के तहत जारी किया गया है। केजरीवाल ने कहा कि समन में ये स्पष्ट नहीं है कि मुझे किस हैसियत से पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है, यानी इस मामले में मैं एक गवाह हूं या फिर संदिग्ध, ये स्पष्ट नहीं है।
केजरीवाल ने लिखा- बुलाए जाने का कारण स्पष्ट नहीं
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
6 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
7 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
8 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
9 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
11 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
13 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines