Delhi News: दिल्ली में रविवार को कार से लड़की को घसीटने के मामले को लेकर उपराज्यपाल ने कहा कि मेरा सिर शर्म से झुक गया है। लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने कहा कि वह “अपराधियों की राक्षसी असंवेदनशीलता” से हैरान हैं।
एलजी ने ट्वीट कर कहा कि कंझावला-सुल्तानपुरी में हुए अमानवीय अपराध पर मेरा सिर शर्म से झुक गया है और मैं अपराधियों की राक्षसी संवेदनहीनता से स्तब्ध हूं। पुलिस आयुक्त, दिल्ली के साथ निगरानी कर रहा हूं और आरोपियों को पकड़ लिया गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। महिला के परिवार के लिए हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
https://twitter.com/LtGovDelhi/status/1609610755086913536
शनिवार देर रात की है घटना
बता दें कि ईवेंट मैनेजमेंट में काम करने वाली एक लड़की शनिवार आधी रात के बाद स्कूटी से अपने घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसका और एक कार का एक्सीडेंट हो जाता है। इस बात से गुस्साए कार सवार पांच लड़के उसे चार किलोमीटर तक घसीटते हैं। जब लड़की के कपड़े बुरी तरह फट गए और वह बेसुध हो गई तो युवक कार समेत फरार हो गए। किसी ने यह घटना देखी और मामले की सूचना पुलिस को दी।
दोनों पैर कई जगह से कट गए थे
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की की मौत हो चुकी थी। वह सड़क पर पड़ी थी। उसके शरीर में काफी चोटें आईं थी और पकड़े फटे हुए थे। लड़की का शरीर क्षत-विक्षत था और दोनों पैर कई जगह से कट गए थे। पुलिस ने स्कूटी के नंबर से लड़की के परिजनों का पता लगाया। फिर कार के नंबर से पुलिस पांचों लड़कों तक पहुंची। घटना के सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं। युवक कहां से लौट रहे थे, उन्होंने शराब पी रखी थी या नहीं इस बात का पता लगाया जा रहा है।
और पढ़िए-Jammu Kashmir: राजौरी में आतंकी हमला, 2 की मौत और 4 घायल
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1609565220820905987
महिला आयोग हरकत में आया
उधर, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर कहा- दिल्ली के कंझावला में एक लड़की की नग्न अवस्था में लाश मिली. बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने नशे की हालत में गाड़ी से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटा। ये मामला बेहद भयानक है। मैं दिल्ली पुलिस को हाजिरी समन जारी कर रही हूं। पूरा सच सामने आना चाहिए।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
50 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
4 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
9 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
11 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
21 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
22 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines