Delhi News: महिला को कार से घसीटे जाने पर दिल्ली के LG वीके सक्सेना बोले- मेरा सिर शर्म से झुक गया

VK Saxena, delhi news, delhi news in hindi

VK Saxena

Delhi News: दिल्ली में रविवार को कार से लड़की को घसीटने के मामले को लेकर उपराज्यपाल ने कहा कि मेरा सिर शर्म से झुक गया है। लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने कहा कि वह “अपराधियों की राक्षसी असंवेदनशीलता” से हैरान हैं।

एलजी ने ट्वीट कर कहा कि कंझावला-सुल्तानपुरी में हुए अमानवीय अपराध पर मेरा सिर शर्म से झुक गया है और मैं अपराधियों की राक्षसी संवेदनहीनता से स्तब्ध हूं। पुलिस आयुक्त, दिल्ली के साथ निगरानी कर रहा हूं और आरोपियों को पकड़ लिया गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। महिला के परिवार के लिए हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

https://twitter.com/LtGovDelhi/status/1609610755086913536

शनिवार देर रात की है घटना

बता दें कि ईवेंट मैनेजमेंट में काम करने वाली एक लड़की शनिवार आधी रात के बाद स्कूटी से अपने घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसका और एक कार का एक्सीडेंट हो जाता है। इस बात से गुस्साए कार सवार पांच लड़के उसे चार किलोमीटर तक घसीटते हैं। जब लड़की के कपड़े बुरी तरह फट गए और वह बेसुध हो गई तो युवक कार समेत फरार हो गए। किसी ने यह घटना देखी और मामले की सूचना पुलिस को दी।

दोनों पैर कई जगह से कट गए थे

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की की मौत हो चुकी थी। वह सड़क पर पड़ी थी। उसके शरीर में काफी चोटें आईं थी और पकड़े फटे हुए थे। लड़की का शरीर क्षत-विक्षत था और दोनों पैर कई जगह से कट गए थे। पुलिस ने स्कूटी के नंबर से लड़की के परिजनों का पता लगाया। फिर कार के नंबर से पुलिस पांचों लड़कों तक पहुंची। घटना के सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं। युवक कहां से लौट रहे थे, उन्होंने शराब पी रखी थी या नहीं इस बात का पता लगाया जा रहा है।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1609565220820905987

महिला आयोग हरकत में आया

उधर, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर कहा- दिल्ली के कंझावला में एक लड़की की नग्न अवस्था में लाश मिली. बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने नशे की हालत में गाड़ी से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटा। ये मामला बेहद भयानक है। मैं दिल्ली पुलिस को हाजिरी समन जारी कर रही हूं। पूरा सच सामने आना चाहिए।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ