Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत एलिजिबल महिलाओं को पेंशन देने की प्रक्रिया अब शुरू होने जा रही है. इस योजना को लेकर 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में शुरुआत के तौर पर पात्र महिलाओं को पेंशन का आधिकारिक लेटर सौंपा जाएगा, जबकि 1 सितंबर से पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचनी शुरू हो जाएगी. ये प्रॉसेस लगातार जारी रहेगी और पात्र महिलाओं को नियमित रूप से योजना का लाभ मिलता रहेगा.
सीएम रेखा गुप्ता ने 18 अगस्त 2026 को दिल्ली सचिवालय में दिल्ली लक्ष्मी योजना की समीक्षा बैठक की. मीटिंग में चीफ सेक्रेटरी श्री राजीव वर्मा के अलावा योजना के लिए गठित जिला स्तरीय स्वीकृति, निगरानी एवं शिकायत निवारण समितियों (डीएलएएमजीआरसी DLAMGRC) के अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा की गई और इतने कम समय में हुए कार्य की सराहना की गई.
महिलाओं को बड़ा तोहफा
इस मीटिंग में समिति के पदाधिकारियों ने सीएम रेखा गुप्ता को बताया कि दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में खास उत्साह और दिलचस्पी देखने को मिल रही है. मौजूदा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है और योजना का लाभ अब सीधे पात्र महिलाओं तक पहुंचने वाला है. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना की कामयाबी के लिए जिला स्तरीय समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने समितियों के पदाधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदन की पूरी गंभीरता से जांच और निगरानी की जाए ताकि पात्र महिलाओं को बिना बेवजह की देरी के योजना का लाभ मिल सके. जांच प्रक्रिया जितनी तेजी से पूरी होगी, मामलों का निपटारा उतनी ही जल्दी होगा और पात्र महिलाओं तक पेंशन पहुंचाने की प्रक्रिया भी तेज होगी.
शक होने पर होगी जांच
सीएम ने कहा कि जिला स्तरीय समितियों में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं. ऐसे में अगर किसी आवेदन में कोई तथ्य संदिग्ध लगेगा है तो उसकी गंभीरता से जांच की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी तरह की समस्या पैदा न हो. उन्होंने बताया कि सरकार दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल www.dly.delhi.gov.in पर जल्द ऐसी व्यवस्था करने जा रही है, जिसके तहत जिन पात्र महिलाओं ने आवेदन में गलत या अधूरी जानकारी दर्ज कर दी है, उन्हें उसमें सुधार कर दोबारा मौका दिया जा सकेगा. अभी तक योजना के क्रियान्वयन में किसी समस्या की सूचना नहीं मिली है, इसका बड़ा कारण जिला स्तरीय समितियों द्वारा गंभीरता से किया जा रहा कार्य है. मुख्यमंत्री ने समिति पदाधिकारियों से योजना को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया.
18 दिनों में करीब 8 लाख रजिस्ट्रेशन
सीएम रेखा गुप्ता ने बैठक में बताया कि योजना के शुभारंभ के बाद महज 18 दिनों में करीब 8 लाख महिलाओं ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, जबकि 5 लाख से ज्यादा एप्लिकेशन फाइनल सबमिशन किए जा चुके हैं. इतने कम समय में दिल्ली की महिलाओं की ओर से मिला ये अभूतपूर्व समर्थन ऐतिहासिक है. इससे पहले सरकार की किसी योजना को इतने कम समय में इस स्तर का जनप्रतिसाद नहीं मिला है. ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है और ये आंकड़े महिला सशक्तीकरण की इस योजना के प्रति दिल्ली की महिलाओं के बढ़ते भरोसे को दिखाते हैं.
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
3 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
6 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
9 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
11 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
13 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
14 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
15 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines