Khajuri Khas Gang War: उत्तरी पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास थाना इलाके में 23 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मारे गए युवक की पहचान राजा उर्फ अक्की उर्फ आकिल के रूप में हुई है. वारदात के वक्त कुछ अज्ञात बदमाशों ने राजा को निशाना बनाया और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हमलावरों ने राजा को एक के बाद एक तीन गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़ी आसानी से वहां से फरार हो गए.
पहले भी दर्ज थे कई आपराधिक मामले
पुलिस ने बताया कि मारा गया बदमाश राजा उर्फ अक्की कोई साधारण अपराधी नहीं था. उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ पहले भी कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. शुरुआती जांच में इस पूरी घटना को आपसी रंजिश और गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है.
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
सरेराह हुई इस हत्या की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू की. पुलिस की टीमें अब हमलावरों सुराग लगाने की कोशिश कर रही हैं. आरोपियों की पहचान करने और उनका रूट पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल और उसके आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाल रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा.
होटल में बैठे युवक को गोली मारी
होटल में बैठे दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में होटल में बैठे 17 वर्षीय लड़के को गोली मारे जाने की वारदात में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस के मुताबिक शाम 7:54 बजे पीसीआर कॉल मिली, जिसमें अमर कॉलोनी इलाके के एक ईटरी में फायरिंग की सूचना दी गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SHO और ACP मौके पर पहुंचे, लेकिन घायल को पहले ही मूलचंद अस्पताल ले जाया जा चुका था. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 17 वर्षीय लड़का अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहा था. इसी दौरान कुछ लड़के वहां से गुजरे और उनमें से एक का हाथ पीड़ित की कुर्सी से टकरा गया. इस बात को लेकर कहासुनी हुई.
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
11 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines