दिल्ली करोल बाग में बीती शाम एक विशाल मॉल में आग लग गई। वहां पूरी बिल्डिंग में आग लगी हुई थी; बेसमेंट, ग्राउंड+3 और ऊपर कुछ अस्थायी सेटअप भी आग लगी हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि वैकल्पिक सीढ़ियां पूरी तरह से सामान से भरी हुई थीं। मुख्य पहुंच पूरी तरह से जल रही थी। फिलहाल, तीसरी मंजिल पर आग लगी हुई है और वहां तेल और घी जमा है। बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, पहली मंजिल और दूसरी मंजिल समेत बाकी बिल्डिंग को बुझा दिया है। आग लगने के दौरान बिजली कट गई थी। डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एमके चट्टोपाध्याय ने बताया कि लिफ्ट में मौजूद एक व्यक्ति बीच में ही रुक गया था। उसे बाहर निकाला और अस्पताल भेज दिया है।
लिफ्ट में फंसे युवक की मौत
दिल्ली के करोल बाग इलाके में विशाल मेगा मार्ट में आग लगने के बाद आग बुझाने का काम जारी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, कुमार धीरेंद्र प्रताप सिंह (25) लिफ्ट में फंसे पाए गए। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। करोल बाग थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
कब हुआ हादसा?
यह घटना बीती शाम दिल्ली के करोल बाग में विशाल मेगा मार्ट में अचानक भयंकर आग लग गई। मौके पर आग लगने की जानकारी दमकल को दी गई। फिर आग बुझाने का काम किया गया। आग तीसरी मंजिल पर लगी है, जिसे बुझाने का काम जारी है। डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एमके चट्टोपाध्याय ने बताया कि तीसरे फ्लोर पर आग लगी हुई है और वहां तेल और घी रखा है। बाकी जगह लगी आग को बुझा दिया गया है।
कब लगी मॉल में आग?
खबर के मुताबिक, आग लगने के दौरान ही लाइट कट गई थी। इसलिए लिफ्ट रूक गई, जिसमें एक शख्स फंसकर रह गया। उसे बाहर निकाला गया, फिर उसे अस्पताल भेजा गया। वहां मौजूद लोगों को कोई हानि नहीं हुई। उन्हें सेफली बाहर निकाला गया। अधिकारी के मुताबिक, आग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से शुरू हुई थी। क्योंकि वहां कपड़े और प्लास्टिक का सामान रखे होने की आशंका जताई गई, जिस वजह से आग लगी है।
लापरवाही से गई जान
दिल्ली के करोल बाग में लगी आग में मरने वाला युवक सोनभद्र का रहने वाला है। वह 5 साल से दिल्ली में रहकर यूपीएससी की सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। मृतक करोल बाग एक पीजी में रहता था। उसके परिवार वालों के मुताबिक, लिफ्ट में फंसे उसके भाई ने कितने सारे मैसेज कर बताया कि वह फंस गया है। उसकी कोई मदद नहीं कर रहा है। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। उनके मुताबिक, ये लापरवाही का नतीजा है, जिससे उसके भाई की मौत हो गई। अगर समय से उसे वहां से निकाल लिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
ये भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ 8 दिन तक होगी लगातार बारिश, येलो अलर्ट जारी
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
55 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
10 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines