हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली के ITO पर भीषण सड़क हादसा, दिल्ली-कर्नाटक के विधायकों समेत 6 घायल, इनोवा से टकराई बेकाबू स्विफ्ट

दिल्ली के आईटीओ पर बेकाबू स्विफ्ट कार डिवाइडर और रेलिंग तोड़कर दूसरी लेन में आ रही इनोवा से जा भिड़ी. हादसे के वक्त इनोवा में दिल्ली के किराड़ी विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल सवार थे. टक्कर में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और विधायकों समेत कुल 6 लोग घायल हुए हैं.

विज्ञापन
देश की राजधानी के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार ITO के पास बड़ा हादसा हुआ है। तस्वीर क्रैडिट एएनआई

देश की राजधानी के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार ITO पर रविवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. पुलिस मुख्यालय और PWD दफ्तर के ठीक सामने एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बेकाबू होकर डिवाइडर और लोहे की रेलिंग को तोड़ती हुई दूसरी लेन में जा घुसी. इसके बाद वह सामने से आ रही एक इनोवा कार से जोरदार तरीके से टकरा गई. हादसे के वक्त इनोवा कार में दिल्ली के किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल सवार थे. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए. हादसे में दोनों विधायकों, स्विफ्ट चालक आशुतोष पांडे, उनकी पत्नी और दो बच्चों समेत कुल 6 लोग घायल हो गए.

हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गई. कार सड़क के बीच बने डिवाइडर और लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रही एक इनोवा से जोरदार तरीके से टकरा गई. इनोवा में दिल्ली के किराड़ी से विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल सवार थे.

सिलेंडर में खराबी या विस्फोट की आशंका

जानकारी के मुताबिक, आर्य नगर निवासी आशुतोष पांडे अपने परिवार के साथ लक्ष्मीनगर से ITO की तरफ आ रहे थे. तभी अचानक PWD दफ्तर के पास कार का संतुलन बिगड़ गया. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि स्विफ्ट कार में लगे सिलेंडर में तकनीकी खराबी या विस्फोट की वजह से यह हादसा हुआ. एक्सीडेंट के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है ताकि यह साफ हो सके कि कार का संतुलन किन परिस्थितियों में बिगड़ा था.

विज्ञापन

सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर

दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में शामिल सभी लोगों को मामूली चोटें आई हैं. दुर्घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को पास के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के अनुसार, दोनों विधायकों समेत सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है और फिलहाल सभी की स्थिति पूरी तरह स्थिर और खतरे से बाहर है.

अस्पताल में भर्ती, ट्रैफिक हुआ बहाल

टक्कर होते ही मौके पर जोरदार धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही आईपी एस्टेट थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. सभी घायलों को तुरंत पास के एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है. हादसे के चलते कुछ देर के लिए ITO पर जाम लग गया था, जिसे क्रेन की मदद से गाड़ियां हटाकर सुचारू कराया गया.

विज्ञापन

क्राइम टीम जुटा रही है तकनीकी सबूत

मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स घटना के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं. कार की रफ्तार, पहियों के निशान और गाड़ी में किसी तकनीकी खराबी या सिलेंडर से जुड़ी समस्या की गहनता से पड़ताल की जा रही है. हादसे के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola