Delhi Kanjhawala Case Returns Cab Driver Dies After Dragged By Car: दिल्ली में एक बार फिर कंझावला कांड दोहराया गया है। राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर एक कैब ड्राइवर को कार से घसीटकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकार्ड हो गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
घटना दिल्ली के वसंत कुंज इलाके की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैब ड्राइवर को सड़क पर करीब 200 मीटर तक घसीटा गया। मृतक की पहचान फरीदाबाद के रहने वाले 43 साल के बिजेंद्र के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात वसंत कुंज इलाके में एक कैब ड्राइवर की लाश मिली। उसकी पहचान बिजेंद्र के रूप में हुई। बिजेंद्र के सिर पर गंभीर चोट लगी थी, जबकि उसका शरीर कई जगह से चोटिल हो गया था।
क्या है पूरी कहानी?
वसंत कुंज पुलिस के मुताबिक, महिपालपुर इलाके में बिजेंद्र टैक्सी लेकर जा रहा था। तभी लूट करने वाले गिरोह के कुछ सदस्यों ने उसे बहाने से रोका और उसकी कार चुराने की कोशिश की। जब बिजेंद्र ने विरोध किया तो आरोपियों ने बिजेंद्र पर हमला कर दिया। इस दौरान बिजेंद्र कार से लटक गया, कार चुराकर भाग रहे आरोपी उसे सड़कों पर घसीटते रहे। कहा जा रहा है कि करीब 200 मीटर तक घसीटे जाने के बाद बिजेंद्र की मौत हो गई।
क्या था कंझावला केस?
बता दें कि इसी साल की शुरुआत में दिल्ली के कंझावला इलाके में एक स्कूटी सवार लड़की को कार से 12 किलोमीटर तक घसीटा गया था। लड़की का शव पुलिस को सड़क पर मिला था। मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
53 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
10 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines