दिल्ली में गर्मी ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पिछले कुछ दिनों से मिली राहत अब खत्म होती नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में लू भले ही न चले, लेकिन चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल हो सकते हैं। रविवार को सुबह से ही धूप तेज थी, जो दिन चढ़ते-चढ़ते और तीव्र होती गई। मैक्सिमम टेंपरेचर 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मैक्सिमम टेंपरेचर 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम था। दिनभर ह्यूमिडिटी लेवल 90 से घटकर 33% तक पहुंचा।
किन इलाकों में रहा ज्यादा तापमान
दिल्ली के कुछ इलाकों में रविवार को सबसे ज्यादा टेंपरेचर 38.7 डिग्री रहा, जबकि मयूर विहार में मिनिमम टेंपरेचर 24.3 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को कई भागों में तेज हवाएं चलीं, जिसकी स्पीड काफी तेज रही। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिलीं।
मौसम विभाग का अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। हवाएं 15 से 25 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी। ऐसा अनुमान है कि तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
फिलहाल, दिल्ली के एक्यूआई में एयर क्वालिटी में मामूली सुधार है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, संडे को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 158 रहा। वहीं, शनिवार को यह आंकड़ा 189 था। एनसीआर के अन्य शहरों में भी एयर क्वालिटी में काफी हद तक सुधार देखा गया है, जो आने वाले दिनों में भी बने रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में 15 दिन तक बंद रहेगी सड़क, इस वजह से ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी की जारी
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
10 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
11 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
18 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
2 days agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines