Delhi News: 'बुर्का पहन कर आया था तौफीक...', पिता ने बताया नेहा हत्याकांड का चौंकाने वाला सच

Delhi Murder Case: दिल्ली के ज्योतिनगर क्षेत्र से हैरान करने वाले मामले में मृतक 19 साल की नेहा के पिता ने मामले में कई बड़े खुलासे किए हैं। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी तौफीक ने पिता की आंखों के सामने बेटी को छत से धक्का दिया था। आइये जानते हैं मृतका के पिता ने और क्या कहा?

Delhi Murder Case

मृतक नेहा और आरोपी तौफीक (Pic Credit-Social Media)

Delhi Neha Murder Case: दिल्ली के ज्योतिनगर इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 19 साल की नेहा नाम की लड़की को तौफीक नाम के युवक ने 5वीं मंजिल से धक्का देकर मार डाला। इसके बाद नेहा को जीटीबी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां लड़की की मौत हो गई। मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार नेहा के पिता ने मंगलवार को गुरु तेग बहादुर हाॅस्पिटल की मोर्चरी के बाहर रोते हुए बताया कि नेहा ने हाल ही में तेल कंपनी में काम करना शुरू किया था। वह अपने परिवार के लिए उम्मीद की किरण थी। हादसे वाले दिन का वाक्या सुनाते हुए पिता सुरेंद्र कुमार कई बार भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं नीचे काम कर रहा था, तभी मुझे शोर सुनाई दिया। मैं दौड़कर गया तो देखा कि तौफीक मेरी बेटी पर हमला कर रहा था। उसने मेरी बेटी को छत से धक्का दे दिया और गिरकर उसकी मौत हो गई।

पिता ने सुनाया पूरा वाक्या

लड़की के पिता ने बताया कि तौफीक ने मुझे धक्का दे दिया था। वह बुर्का पहनकर चुपके से घर में घुस आया था। जब मैं उसे बचाने के लिए आया तो उसने मुझे जोर से धक्का दे दिया। इसके बाद मैं चीखने के अलावा कुछ भी नहीं कर पाया। छत पर अफरा-तफरी मची थी। मैं अपनी बेटी को बचाने के लिए दौड़ा लेकिन तौफीक ने मुझे नीचे गिरा दिया। सुरेंद्र ने कहा कि उसने मेरी आंखों के सामने मेरी बेटी को नीचे धक्का दिया। मेरे हाथ में इतना दर्द था कि मैं नेहा को बचाने के लिए हिल भी नहीं सका।

सब कुछ मेरी आंखों के सामने हुआ

सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जब तक मैं शोर मचाता और लोग पहुंचते वह वहां से भाग चुका था। पिता ने ये सब कुछ अपनी आंखों के सामने होते हुए देखा था। सुरेंद्र ने बताया कि कुछ लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की , लेकिन वह तेजी से भाग गया। नेहा के पिता ने बताया कि आरोपी तौफीक और नेहा एक-दूसरे को वर्षों से जानते थे। वह तौफीक को राखी बांधती थी। हालांकि तौफीक ने यह बात नेहा के परिवार से छिपाई थी कि उसकी कोई बहिन भी है। जब इस बात खुलासा हुआ तो नेहा ने तौफीक से बात करनी बंद कर दी थी।

मैं तुझे कहीं का नहीं छोडू़ंगा

तौफीक नेहा से बात करने के लिए बार-बार दबाव बना रहा था। लेकिन वह उससे बात नहीं करना चाहती थी। कुछ सप्ताह पहले उसने नेहा को धमकी दी थी कि मैं तुझे कहीं का नहीं छोड़ूंगा। नेहा इसको लेकर अपनी मां से भी बात की थी। नेहा की मां ने बताया कि वह सुबह जल्दी उठ गइ्र्र थी और छत पर कपड़े धोने के लिए गई थी, इस दौरान उसने मां से पानी का पंप चालू करने को कहा था। मैंने तौफीक को कई बार नेहा से भाई-बहिन का रिश्ता बनाकर रखने की बात कही थी लेकिन उसने हमारी बात नहीं मानी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ