हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गले में कुत्ते का बेल्ट बांधा, टोपी से मुंह किया बंद; दिल्ली के डॉक्टर पाॅल की ऐसे हुई थी हत्या

Delhi Robbery Case: दिल्ली पुलिस ने मई 2024 में जंगपुरा मे हुए डाॅ. पाॅल की हत्या मामले में 500 पेज की चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी। चार्जशीट के अनुसार डाॅ. पाॅल के घर में काम करने वाली नौकरानी ने अपने भाइयों की मदद से डकैती की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को किया अरेस्ट

Doctor Paul Murder Case: दिल्ली पुलिस ने मई में दिल्ली के जंगपुरा इलाके में डाॅ. योगेश पाॅल की हत्या के मामले में 500 पेज की चार्जशीट कोर्ट में पेश की। चार्जशीट के अनुसार डाॅ पाॅल की नौकर बसंती ने डकैती की योजना बनाई लेकिन इस दौरान उनकी हत्या हो गई। पुलिस की चार्जशीट के अनुसार बसंती और उसके दो साथियों आकाश और हिमांशु ने डाॅक्टर के घर के बाहर पहले रेकी की थी।

दिल्ली पुलिस ने ये आरोप पत्र मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कार्तिक तपारिया की अदालत में पेश किया। अब इस मामले में सुनवाई होगी और आरोपियों पर आरोप तय किए जाएंगे। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि यह साजिश डाॅ. पाॅल के घर काम करने वाली नौकरानी बंसती ने रची थी। जोकि पिछले 24 साल से डाॅक्टर के घर पर काम कर रही थी। आकाश और हिमांशु नौकरानी के भाई हैं। दोनों हरिद्वार के विश्वरूप साईं के यहां नौकरी करते थे।

डाॅक्टर की हत्या कर नेपाल भाग गए चारों आरोपी

कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट के अनुसार हिमांशु और आकाश ने 5 मई को डाॅ. पाॅल के घर की रेकी करने के लिए दिल्ली पहुंचे। इसके बाद 7 मई को दो और लोग आए। अधिकारी ने बताया कि रेकी के दौरान वर्षा नाम की एक महिला ने भी साथ दिया था। बसंती ने वर्षा को अपनी दोस्त बताकर डाॅ पाॅल से मिलवाया था। इस हत्याकांड में वर्षा का पति भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि इस मामले के चारों मुख्य आरोपी बसंती, हिमांशु, आकाश और वर्षा को अरेस्ट कर लिया गया है। चारों हत्या और डकैती को अंजाम देने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे।

ये भी पढ़ेंः गर्लफ्रेंड को iPhone दिलाने के लिए 9वीं के छात्र ने किया ‘कांड’, मां के चुराए जेवर, दिखाए तेवर

ऐसे दिया घटना को अंजाम

दिल्ली पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर डाॅ. पाॅल अपने क्लिनिक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान 2 आरोपी उनके पीछे-पीछे आए और जबरन उनके घर मे घुस गए। इस दौरान जब डाॅ. पाॅल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी गर्दन को कुत्ते के बेल्ट से बांध दिया और टोपी ने उनका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद डाॅ. पाॅल की दम घुटने से मौत हो गई।

ये भी पढ़ेंः कौन है संजीव जैन? पुलिस ने 60KM पीछा करके पार्श्वनाथ डेवलपर्स के CEO को किया गिरफ्तार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें