हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

आप सांसदों ने दिल्ली में झुग्गियां तोड़ रही भाजपा सरकार के खिलाफ संसद परिसर में किया जोरदार प्रदर्शन

Delhi News: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में झुग्गी तोड़े जाने के खिलाफ संसद में प्रदर्शन किया। सपा ने भी साथ दिया। भाजपा पर गरीब विरोधी होने का आरोप।

विज्ञापन

Delhi News: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने पार्टी के अन्य सांसदों के साथ भाजपा सरकार द्वारा दिल्ली में गरीबों की झुग्गियां पर चलाए जा रहे बुलडोजर के खिलाफ संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी ने भी समर्थन दिया और उसके सांसदों ने भी भाजपा सरकार को गरीब विरोधी करार देते हुए जमकर नारेबाजी की। संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी ने ‘जहां झुग्गी वहां मकान’ का कार्ड बांटा था और भाजपा नेताओं ने रात-रात भर रुक कर झुग्गीवालों का नमक खाया था, लेकिन अब यही लोग झुग्गियों को बुलडोजर से कुचल रहे हैं। आज भाजपा बिहार के लोगों को दिल्ली से भगा रही है। चुनाव में बिहार के लोग भाजपा को बिहार से भगाएंगे।

संसद में बोले संजय सिंह

गुरुवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में यूपी, बिहार और पूर्वांचल के लोगों की झुग्गियों, मकानों और दुकानों को बुरी तरह उजाड़ा जा रहा है। उन्हें तोड़ा जा रहा है। उनके ऊपर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसके खिलाफ आज हमने संसद परिसर में प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। मैंने नियम 267 के तहत नोटिस भी दिया है और मांग की है कि दिल्ली में झुग्गियों को उजाड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए और इस मुद्दे पर संसद के चर्चा की जाए।

ये भी पढ़ें- गुजरात ATS ने अलकायदा से जुड़े 4 आंतकियों को किया गिरफ्तार, कट्टरता फैलाने का राज आया सामने

सपा को आभार व्यक्त किया

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश, बिहार के समाजवादी पार्टी के सांसद भी हिस्सा लिए। संजय सिंह ने सपा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के गरीबों, झुग्गी वालों और पूर्वांचल के भाइयों के साथ हैं। जो लोग बिहार के लोगों को दिल्ली में उजाड़ रहे हैं, उन्हें बिहार के लोग चुनाव में बिहार से भगाएंगे। दिल्ली से बिहारियों को भगाने वालों को सबक सिखाया जाएगा।

दिल्ली भाजपा सरकार झूठ बोलती है-संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली भाजपा सरकार झूठ कहती है कि झुग्गियों को प्रॉपर नोटिस दिया गया। सबको पता है कि मोदी जी ने “जहां झुग्गी, वहां मकान” का कार्ड बांटा था। भाजपा के नेता रात-रात भर झुग्गियों में रुके थे। उन्होंने झुग्गी वालों का नमक खाया। लेकिन अब यही लोग उनकी दुकानों और मकानों को बुलडोजर से कुचल रहे हैं, उजाड़ रहे हैं। “लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में और तुम तरस नहीं खाते बस्तियां मिटाने में।” यह भाजपा पर पूरी तरह लागू होता है। भाजपा गरीब विरोधी है। झुग्गी वालों की विरोधी है। यूपी, बिहार और पूर्वांचल के लोगों की विरोधी है। यह उनके कार्यों से साफ दिखता है।

संसद में प्रदर्शन

संजय सिंह ने दिल्ली की झुग्गियां तोड़ने के विरोध में संसद परिसर में आम आदमी पार्टी और सपा सांसदों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की कुछ वीडियो और फोटो को भी साझा किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बुलडोजर के खिलाफ संसद में प्रदर्शन किया गया। समाजवादी पार्टी के सांसदों ने भी इस मुद्दे पर हमारा साथ दिया । इसके लिए उनका आभार है।मोदी जी शर्म करो, भाजपा वालों शर्म करो,रेखा गुप्ता शर्म करो, पूर्वांचलियों को उजाड़ना बंद करो। बुलडोजर चलाना बंद करो के नारे लगाए गए।

ये भी पढ़ें- ‘सरकार का नहीं NGT का है फैसला’, दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर बैन मामले को लेकर बोले नितिन गडकरी

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें