दिल्ली में जापानी महिला से बदसलूकी, युवकों ने जबरदस्ती लगाया रंग, सिर पर फोड़ा अंडा, देखें VIDEO

Delhi, Delhi Video, Delhi Holi 2023, Japanese Woman Harassed, Japanese In Delhi, Delhi Police, Holi Celebration

वायरल वीडियो का दिल्ली पुलिस ने संज्ञान लिया है।

Delhi: दिल्ली शहर और होली 2023…एक जापानी महिला के लिए भयावह यादें बनकर रह गईं। होली मनाने के लिए एक 22 साल की जापानी लड़की दिल्ली पहुंची थी। तभी उस पर लड़कों का एक ग्रुप टूट पड़ा।

विज्ञापन

उसे जबरदस्ती रंग लगाए गए। एक शख्स ने उसके सिर पर अंडा फोड़ दिया। वीडियो वायरल है। लोग आरोपियों पर दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

होली के बहाने युवती संग की बदसलूकी

वीडियो में देख सकते हैं कि जापानी युवती को एक लड़का जबरन रंग लगा रहा है। इसके होली है..होली है…कहते हुए वहां कुछ और लड़के पहुंच गए। रंग लगाने के नाम पर युवती के साथ बदसलूकी करने लगे। युवती लड़कों के चंगुल से निकलने की कोशिश करती है, लेकिन लड़के उसे छोड़ने का नाम नहीं लेते हैं। तभी एक लड़के ने युवती के सिर पर अंडा फोड़ दिया।

युवती ने लड़के को जड़ा थप्पड़

जैसे ही वह लड़कों के चंगुल से छूटती है, वह भागती है। तभी एक लड़का उसके गालों को पर रंग लगाने की कोशिश करता है, लेकिन लड़की उसके एक थप्पड़ जड़ देती है। इसके बाद वहां से चली जाती है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस बोली- आरोपियों की हो रही पहचान

वायरल वीडियो का संज्ञान दिल्ली पुलिस ने लिया है। इस बाबत एक बयान जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि होली के जश्न के दौरान एक जापानी महिला को कथित तौर पर पुरुषों द्वारा परेशान किए जाने का एक वीडियो मिला है।

विज्ञापन

अब तक कोई शिकायत नहीं मिली। महिला के विवरण के लिए दूतावास को ईमेल भेजा गया है। वीडियो के जरिए आरोपी लड़कों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ