Janakpuri Assembly Election Result : जनकपुरी विधानसभा सीट पर भाजपा उमीदवार ने आप उम्मीदवार को पटखनी दी है। शुरुआती रुझान के अनुसार, AAP के प्रवीण कुमार आगे निकल गए थे लेकिन बाद में वह काफी पीछे रह गए। आशीष सूद ने लगभग 20 हजार वोटों से जीत हासिल की है।
रिपोर्ट्स की मानें तो जनकपुरी विधानसभा सीट पर 61.50 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। जनकपुरी विधानसभा सीट पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।
किस-किस के बीच था मुकाबला
जनकपुरी सीट पर इस बार कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2025 विधासनभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जनकपुरी से मौजूदा विधायक राजेश ऋषि का टिकट काट दिया। राजेश ऋषि की जगह पार्टी ने प्रवीण कुमार को टिकट दिया। भाजपा ने आशीष सूद को टिकट दिया जबकि कांग्रेस ने हरबानी कौर को अपना उम्मीदवार बनाया। चौंकाने वाली बात ये रही है कि मतदान से पहले आम आदमी पार्टी की मौजूदा विधायक राजेश ऋषि ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए का दामन थाम लिया है।
यहां देखें नतीजे
| पार्टी का नाम | प्रत्याशी का नाम | वोटों की संख्या | जीत/हार |
| भाजपा | आशीष सूद | 64155 | |
| कांग्रेस | हरबानी कौर | 3092 | |
| आप | प्रवीण कुमार | 44656 |
क्या है इस विधानसभा सीट का इतिहास?
जनकपुरी विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ रही है, इस विधानसभा सीट पर 1993 से लेकर 2015 तक भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा है और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। 1993 से लेकर 2015 तक भारतीय जनता पार्टी के प्रो. जगदीश मुखी जीतते आए और उनकी जीत के सिलसिले को आम आदमी पार्टी के राजेश ऋषि ने रोका और 2015 और 2020 में जीत दर्ज की. इस बार यही राजेश ऋषि बीजेपी में शामिल हो गए।
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
8 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
9 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
10 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
12 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
12 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
14 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
14 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
16 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
18 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines