---विज्ञापन---

Janakpuri Assembly Election Result : 20 हजार वोटों से जीते आशीष सूद, प्रवीण कुमार की करारी हार

Janakpuri Assembly Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इस सीट पर आप के उम्मीदवार को भाजपा ने पटखनी दी है।

Janakpuri Assembly Election Result :  जनकपुरी विधानसभा सीट पर भाजपा उमीदवार ने आप उम्मीदवार को पटखनी दी है। शुरुआती रुझान के अनुसार, AAP के प्रवीण कुमार आगे निकल गए थे लेकिन बाद में वह काफी पीछे रह गए। आशीष सूद ने लगभग 20 हजार वोटों से जीत हासिल की है।

रिपोर्ट्स की मानें तो जनकपुरी विधानसभा सीट पर 61.50 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। जनकपुरी विधानसभा सीट पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

---विज्ञापन---

किस-किस के बीच था मुकाबला

जनकपुरी सीट पर इस बार कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2025 विधासनभा चुनाव में आम आदमी पार्टी  ने जनकपुरी से मौजूदा विधायक राजेश ऋषि का टिकट काट दिया। राजेश ऋषि की जगह पार्टी ने प्रवीण कुमार को टिकट दिया। भाजपा ने आशीष सूद को टिकट दिया जबकि कांग्रेस ने हरबानी कौर को अपना उम्मीदवार बनाया। चौंकाने वाली बात ये रही है कि मतदान से पहले आम आदमी पार्टी की मौजूदा विधायक राजेश ऋषि ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए का दामन थाम लिया है।

यहां देखें नतीजे

पार्टी का नाम प्रत्याशी का नाम  वोटों की संख्या जीत/हार
भाजपा आशीष सूद 64155
कांग्रेस हरबानी कौर 3092
आप प्रवीण कुमार 44656

क्या है इस विधानसभा सीट का इतिहास?

जनकपुरी विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ रही है, इस विधानसभा सीट पर 1993 से लेकर 2015 तक भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा है और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। 1993 से लेकर 2015 तक भारतीय जनता पार्टी के प्रो. जगदीश मुखी जीतते आए और उनकी जीत के सिलसिले को आम आदमी पार्टी के राजेश ऋषि ने रोका और 2015 और 2020 में जीत दर्ज की. इस बार यही राजेश ऋषि बीजेपी में शामिल हो गए।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 08, 2025 06:21 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola