अमित पांडे, दिल्ली: आपा पार्टी के मुताबिक आज सुबह दिल्ली जल बोर्ड ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश कर दिया। दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर ऑफ क्वालिटी कंट्रोल संजय शर्मा ने आज कालिंदी कुंज घाट पर यमुना के पानी में उस को स्वच्छ करने वाला केमिकल मिलाकर पूरी दिल्ली की जनता के सामने और मीडिया की मौजूदगी में स्नान करके दिखाया और दिल्ली की जनता को इस बात के लिए आश्वस्त कर दिया, कि छठ पूजा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के यमुना में स्नान करने से उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी, कोई क्षति या हानि नहीं होगी।
उन्होंने इस बात को सिद्ध कर दिया कि यह केमिकल जो पानी को शुद्ध करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था, यह किसी भी प्रकार का कोई ज़हर या नुकसान पहुंचाने वाला केमिकल नहीं है। ज्ञात रहे कि बीते शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने कालिंदी कुंज घाट पर पहुंचकर दिल्ली जल बोर्ड द्वारा छठ पर्व पर श्रद्धालुओं के स्नान करने के लिए यमुना के पानी को स्वच्छ करने के कार्य में बाधा डालने की कोशिश की थी और मौके पर मौजूद दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी संजय शर्मा जी के साथ बदसलूकी, गाली गलौज की और उन्हें अपमानित किया था । उन भाजपा नेताओं में मौजूद भाजपा के सांसद प्रवेश वर्मा ने श्री संजय शर्मा जी को उस पानी में डुबकी लगाने की चुनौती दी थी ।
संजय शर्मा ने आज भारतीय जनता पार्टी और उनके वह तमाम नेता जो दिल्ली की जनता के बीच में इस प्रकार का झूठ फैला रहे थे, कि दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड यमुना के पानी में जहर वाला केमिकल मिला रहा है, उनकी चुनौती को स्वीकार करते हुए कालिंदी कुंज घाट पर ही यमुना के पानी में वही केमिकल मिलाकर उस पानी से स्नान करके दिखाया I
जल बोर्ड अधिकारी संजय शर्मा (डायरेक्टर, क्वालिटी कंट्रोल) द्वारा कालिंदी कुंज के घाट पर यमुना के पानी में उसी केमिकल वाले पानी से स्नान करके दिखाना इस बात को सत्यापित करता है कि पिछले कुछ दिनों से जो भाजपा और उसके नेता मीडिया में और जगह-जगह जाकर इस बात को कह रहे थे कि दिल्ली जल बोर्ड यमुना के पानी को साफ करने के लिए जहरीले केमिकल का इस्तेमाल कर रहा है वह केवल और केवल कोरा झूठ था। दिल्ली जल बोर्ड एवं दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता के प्रति कर्तव्य बद्ध हैं और ना तो पश्चात में किया है, और ना ही भविष्य में दिल्ली दिल्ली जल बोर्ड एवं दिल्ली सरकार कोई भी ऐसा कार्य करेगी जिससे की दिल्ली की जनता को किसी भी प्रकार की कोई हानि या समस्या का सामना करना पड़े।
संबंधित खबरें
स्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
5 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
13 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines