अमित पांडे, दिल्ली: आपा पार्टी के मुताबिक आज सुबह दिल्ली जल बोर्ड ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश कर दिया। दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर ऑफ क्वालिटी कंट्रोल संजय शर्मा  ने आज कालिंदी कुंज घाट पर यमुना के पानी में उस को स्वच्छ करने वाला केमिकल मिलाकर पूरी दिल्ली की जनता के सामने और मीडिया की मौजूदगी में स्नान करके दिखाया और दिल्ली की जनता को इस बात के लिए आश्वस्त कर दिया, कि छठ पूजा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के यमुना में स्नान करने से उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी, कोई क्षति या हानि नहीं होगी।

विज्ञापन

उन्होंने इस बात को सिद्ध कर दिया कि यह केमिकल जो पानी को शुद्ध करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था, यह किसी भी प्रकार का कोई ज़हर या नुकसान पहुंचाने वाला केमिकल नहीं है। ज्ञात रहे कि बीते शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने कालिंदी कुंज घाट पर पहुंचकर दिल्ली जल बोर्ड द्वारा छठ पर्व पर श्रद्धालुओं के स्नान करने के लिए यमुना के पानी को स्वच्छ करने के कार्य में बाधा डालने की कोशिश की थी और मौके पर मौजूद दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी संजय शर्मा जी के साथ बदसलूकी, गाली गलौज की और उन्हें अपमानित किया था । उन भाजपा नेताओं में मौजूद भाजपा के सांसद प्रवेश वर्मा ने श्री संजय शर्मा जी को उस पानी में डुबकी लगाने की चुनौती दी थी ।

विज्ञापन

संजय शर्मा  ने आज भारतीय जनता पार्टी और उनके वह तमाम नेता जो दिल्ली की जनता के बीच में इस प्रकार का झूठ फैला रहे थे, कि दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड यमुना के पानी में जहर वाला केमिकल मिला रहा है, उनकी चुनौती को स्वीकार करते हुए कालिंदी कुंज घाट पर ही यमुना के पानी में वही केमिकल मिलाकर उस पानी से स्नान करके दिखाया I

जल बोर्ड अधिकारी संजय शर्मा  (डायरेक्टर, क्वालिटी कंट्रोल) द्वारा कालिंदी कुंज के घाट पर यमुना के पानी में उसी केमिकल वाले पानी से स्नान करके दिखाना इस बात को सत्यापित करता है कि पिछले कुछ दिनों से जो भाजपा और उसके नेता मीडिया में और जगह-जगह जाकर इस बात को कह रहे थे कि दिल्ली जल बोर्ड यमुना के पानी को साफ करने के लिए जहरीले केमिकल का इस्तेमाल कर रहा है वह केवल और केवल कोरा झूठ था। दिल्ली जल बोर्ड एवं दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता के प्रति कर्तव्य बद्ध हैं और ना तो पश्चात में किया है, और ना ही भविष्य में दिल्ली दिल्ली जल बोर्ड एवं दिल्ली सरकार कोई भी ऐसा कार्य करेगी जिससे की दिल्ली की जनता को किसी भी प्रकार की कोई हानि या समस्या का सामना करना पड़े।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ