Delhi Jal Board Water Timings: छतरपुर और आसपास के इलाकों में कितने बजे आएगा जल बोर्ड का पानी? चेक करें सुबह-शाम की लेस्ट टाइमिंग

Delhi Jal Board: दिल्ली जल बोर्ड ने छतरपुर विधानसभा (AC-46) के लिए पानी की सप्लाई का नया टाइमटेबल जारी किया है. मैदानगढ़ी, आया नगर और सुल्तानपुर सहित कई इलाकों में अब सिर्फ सुबह 5:00 से 8:30 बजे तक पानी आएगा.

Delhi Jal Board Chhattarpur water supply

दिल्ली जल बोर्ड का पानी कब आएगा. (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • राजधानी दिल्ली के छतरपुर इलाके में पानी की सप्लाई का टाइमटेबल जल बोर्ड ने जारी कर रखा है.
  • छतरपुर (AC-46) के अंतगर्त आने वाले इलाकों में सिर्फ सुबह के समय ही पानी आएगा.
  • इन इलाकों में सुबह 5:00 से 8:30 बजे तक पानी आएगा, हालांकि अगर किसी तरह की बिजली कटौती या शटडाउन होता है, तो समय में बदलाव भी हो सकता है.

देश की राजधानी दिल्ली में इस समय गर्मी अपने चरम पर है और सूरज के तीखे तेवरों के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है. लगातार बढ़ते तापमान और उमस की वजह से दिल्ली के रिहायशी इलाकों में पानी की खपत बहुत तेजी से बढ़ गई है. साथ ही कई इलाकों में पानी की समस्या भी है, जो लोगों को परेशान कर रही है. भीषण गर्मी के इस मौसम में नागरिकों को राहत देने और जल संकट से बचाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है.

विज्ञापन

इसी कड़ी में दिल्ली जल बोर्ड ने राजधानी के अलग-अलग इलाकों की पानी सप्लाई की लिस्ट जारी कर रखी है, जिसकी मदद से आप अपने इलाके का सप्लाई टाइमिंग चेक कर सकते हैं. इस स्टोरी में हम आपको छतरपुर AC-46 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में कितने-कितने बजे पानी का सप्लाई छोड़ा जाता है, इसके बारे में बताएंगे.

छतरपुर और इन प्रमुख कॉलोनियों में सुबह 5:00 से 8:30 बजे तक आएगा पानी

अधिकारिक लिस्ट के अनुसार, दिल्ली के छतरपुर विधानसभा क्षेत्र (AC-46) के लिए पानी की सप्लाई का सटीक समय निर्धारित कर दिया गया है. मैदानगढ़ी, राजपुर, सतबारी, चंदनहुल्ला, फतेहपुर बेरी, असोला, डेरा और भाटी के साथ-साथ छतरपुर के कुछ हिस्सों में अब रोजाना सुबह 5:00 बजे से लेकर 8:30 बजे तक पानी की सप्लाई दी जाती है. इसके अलावा, छतरपुर के बचे हुए हिस्से, सुल्तानपुर, मंगलापुरी, घिटोरनी, आया नगर, गदाईपुर, जौनपुर और मांडी जैसे घने बसे क्षेत्रों में भी इसी निर्धारित समय (सुबह 5:00 से 8:30 बजे) पर मुख्य पंपिंग स्टेशनों से पानी छोड़ा जाता है. हालांकि, इन इलाकों में शाम के समय पानी की सप्लाई नहीं दी जाती है, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप सुबह ही पानी की स्टॉक जमा कर सें.

विज्ञापन

सामान्य दिनों के मुकाबले टाइमिंग में हो सकता है बदलाव

प्रशासन ने पानी के इस शेड्यूल के साथ एक जरूरी गाइडलाइन भी जारी की है. इस टाइमटेबल के अनुसार, बताया गया समय सामान्य परिस्थितियों में अंडरग्राउंड रिजर्वोइयर (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों (BPS) से पानी छोड़े जाने का मुख्य समय है. हालांकि, अगर किसी तकनीकी खराबी, बिजली कटौती या शटडाउन जैसी आपातकालीन स्थिति बनती है, तो इस समय में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही, मुख्य पंपिंग स्टेशन से आपके घर की दूरी और आपके इलाके में पानी की कुल मांग के आधार पर भी हर व्यक्तिगत घर तक पानी पहुंचने के समय और प्रेशर में थोड़ा अंतर आ सकता है.

मुख्य निष्कर्ष:- दिल्ली जल बोर्ड के शेड्यूल के अनुसार छतरपुर विधानसभा (AC-46) के मैदानगढ़ी, आया नगर, सुल्तानपुर, घिटोरनी, सतबारी, फतेहपुर बेरी समेत कई इलाकों में रोजाना सुबह 5:00 बजे से 8:30 बजे तक पानी की सप्लाई की जाएगी. जल बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बिजली कटौती, तकनीकी खराबी या शटडाउन की स्थिति में पानी की सप्लाई का समय और प्रेशर प्रभावित हो सकता है. इसलिए उपभोक्ताओं को तय समय पर पानी का आवश्यक भंडारण करने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ