नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड गर्मियों से पहले जल आपूर्ति में सुधार को लेकर कई कदम उठा रहा है। गर्मियों के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड समर एक्शन प्लान तैयार कर रहा है। इसी के तहत विधायकों से चर्चा कर समर एक्शन प्लान तैयार करने का काम जारी है। इसी कड़ी में दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय में विधायकों के साथ मंगलवार को एक और बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में वजीरपुर से विधायक राजेश गुप्ता, हरी नगर से विधायिका राजकुमारी ढिल्लों, जंगपुरा से विधायक प्रवीण देशमुख, बिजवासन से विधायक बीएस जून और मटिया महल विधानसभा के विधायक शोएब इकबाल के विधायक प्रतिनिधि शामिल हुए।
पानी से जुड़ी समस्याओं और समाधान को लेकर चर्चा की गई
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बताया कि इस बैठक में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की पानी से जुड़ी समस्याओं और समाधान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी भी शामिल हुए। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने अधिकारियों को गर्मियों से पहले जल आपूर्ति में सुधार करने के लिए हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए।
गर्मियों में पानी की मांग बढ़ जाती है
सौरभ भारद्वाज का कहना है कि गर्मियों में पानी की मांग बढ़ जाती है, जिसकी वजह से मांग और आपूर्ति के बीच अंतर बढ़ने से दिल्ली में कई जगह लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। गर्मियों के लिए बनाए जा रहे एक्शन प्लान में इस अंतर को कम करने के लिए कई तरह की योजनाएं तैयार की गई हैं। इन योजनाओं को गर्मियां आने से पहले एक्शन प्लान के तहत लागू किया जाएगा। दिल्ली जल बोर्ड की कोशिश है कि गर्मियों में दिल्लीवालों को पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
समर एक्शन प्लान बनाने का काम तेजी से चल रहा है
सौरभ भारद्वाज ने बताया कि समर एक्शन प्लान बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए अलग-अलग विधायकों और जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही है। इन बैठकों में हर क्षेत्र की पानी से जुडी समस्या पर चर्चा कर उसके समाधान की भी योजना तैयार की गई है। समर एक्शन प्लान को लेकर ज्यादातर तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है और जल्द ही समर एक्शन प्लान को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इस समर एक्शन में विस्तृत रूप से गर्मियों में दिल्लीवासियों को बेहतर जलापूर्ति करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड की योजनाओं की जानकारियां साझा की जाएंगी।
संबंधित खबरें
CJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
1 hr agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
3 hrs agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
3 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
6 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
10 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
10 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
1 day agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines