---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी अब होंगे फिट, हेडक्वार्टर में बनाया गया जिम

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों को अब जल मुख्यालय झंडेवालान में जिम, योगा सेंटर और मैडिटेशन की सुविधा मिलेगी। विभाग ने कर्मचारियों को शारीरिक और मानसिक तौर से फिट रखने के लिए योगा और मैडिटेशन सेंटर बनाया है।---विज्ञापन--- जल्द उद्दघाटन होगा  जल बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार इससे कर्मचारियों को तनावमुक्त और शारीरिक […]

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों को अब जल मुख्यालय झंडेवालान में जिम, योगा सेंटर और मैडिटेशन की सुविधा मिलेगी। विभाग ने कर्मचारियों को शारीरिक और मानसिक तौर से फिट रखने के लिए योगा और मैडिटेशन सेंटर बनाया है।

---विज्ञापन---

जल्द उद्दघाटन होगा 

जल बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार इससे कर्मचारियों को तनावमुक्त और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने में मदद मिलेगी। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ इस सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका आधिकारिक तौर पर उद्घाटन करेंगे।

---विज्ञापन---

स्टोर रूम को बदला 

स्टोर रूम को विभाग ने फिटनेस जोन में बदला है। इसमें चेंजिंग रूम, मेडिटेशन चेयर्स, साउंड सिस्टम और योगा मेट की सुविधा मिलेगीं। यह सेंटर सुबह 8.30 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। सोमनाथ भारती ने कहा कि डीजेबी अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ की चिंता करता है।

शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे कर्मचारी

सोमनाथ भारती ने कहा की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को झीलों का शहर बनाने, 2025 तक यमुना की सफाई करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि इस सेंटर की मदद से कर्मचारी खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए इन सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते है। उपाध्यक्ष के अनुसार वर्तमान समय में हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन में है। ऐसे में डीजेबी ने अपने कर्मचारियों को डिप्रेशन से बचाने के लिए यह पहल की गई है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 01, 2023 10:57 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola