शीतलहर की चपेट में राजधानी! दिल्ली के पालम में टूटा 13 साल का रिकॉर्ड, भीषण ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को मध्यम से हल्का कोहरा तथा दिन में शीतलहर की संभावना जताई है. आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन सर्द हवाएं 5-10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी. न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

Delhi cold wave
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली शीतलहर की चपेट में है, वर्तमान में पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए ऐसा कहना गलत नहीं होगा. रविवार को दिल्ली के अलग-अलग मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कई गुना नीचे दर्ज किया गया, जिसमें पालम क्षेत्र में 13 साल का रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो गया. इसके साथ ही आने वाले दिनों में भी सर्दी से राहत मिलने की संभावना कम है. भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि बुधवार को येलो अलर्ट की घोषणा की गई है. अगले 48 घंटों में तापमान में और गिरावट दर्ज होने की चेतावनी दी गई है.

फिलहाल अभी सर्दी से राहत नहीं!


मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम था. जबकि न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री नीचे था. आर्द्रता का स्तर अधिकतम 100 प्रतिशत तथा न्यूनतम 53 प्रतिशत रहा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शीतलहर की स्थिति तब पैदा होती है जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक घट जाता है.

विज्ञापन

पालम में टूटा 13 साल का रिकॉर्ड


पालम में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम था. यह पिछले 13 वर्षों का सबसे निचला स्तर है. इससे पूर्व 7 जनवरी 2013 को यहां 2.6 डिग्री तथा अब तक का न्यूनतम रिकॉर्ड 11 जनवरी 1967 का शून्य से 2.2 डिग्री नीचे दर्ज है. आयानगर में 2.9 डिग्री, रिज में 3.7 डिग्री तथा लोधी रोड पर 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान ने भी सामान्य से काफी नीचे रहकर शीतलहर की पुष्टि की. सफदरजंग के मानक स्टेशन पर 4.8 डिग्री दर्ज हुआ.

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को मध्यम से हल्का कोहरा तथा दिन में शीतलहर की संभावना जताई है. आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन सर्द हवाएं 5-10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी. न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ