Delhi international drug racket arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। दो युवतियों समेत 3 विदेशी लोगों को अरेस्ट किया गया है। आरोपियों से 6.044 किलोग्राम मेथाक्वालोन ड्रग्स बरामद हुई है। 2.058 किलोग्राम हेरोइन भी मिली है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत 40 करोड़ बताई जा रही है। आरोपियों में सिएरा लियोन की रहने वाली 29 वर्षीय पॉल जॉय शामिल है, जो इस समय उत्तर नगर के ओम विहार में रेंट पर रह रही है।
दूसरी आरोपी पीस इलोबे (37) है, जो मूल रूप से एडो स्टेट नाइजीरिया की रहने वाली है। इस समय ये लड़की कृष्णा पुरी में रह रही है। तीसरा आरोपी स्टीफन (45) नाइजीरिया के ओकागी का रहने वाला है। ये आरोपी फिलहाल मोहन गार्डन में रेंट पर रह रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अफ्रीकी मूल का गैंग यहां नशा तस्करी में लिप्त है। विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने बारीकी से आरोपियों का सुराग जुटाया।
यह भी पढ़ें-NOIDA में 14 स्कूलों को बंद करने के आदेश, खामियां मिलने पर सरकार ने लिया एक्शन
पुलिस को पता लगा था कि दिल्ली में दो महिलाएं रंगपुरी इलाके में शिव मूर्ति के पास नशे की सप्लाई के लिए शाम को आएंगी। वे अहमदाबाद जाने के बाद इस नशे को बेंगलुरु में सप्लाई करेंगी। महिलाओं को महिपालपुर के इलाके से अरेस्ट किया गया। दोनों महिलाएं काले बैग में नशा लेकर आई थीं। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल से जुड़ी हुई हैं।
दो साल से नशा तस्करी कर रही थीं महिलाएं
प्राइवेट बस के जरिए अहमदाबाद जा रही थीं। उन्होंने ये मेथाक्वालोन दिल्ली में रहने वाले स्टीफन से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने मोहन गार्डन से उसे भी दबोच लिया। तीनों ड्रग्स सप्लायर्स ने माना है कि वे लोग इस काम में पिछले दो साल से जुटे थे। महिलाएं दिल्ली और एनसीआर के इलाकों से ड्रग्स को मुंबई और बेंगलुरु में सप्लाई करती थीं। कई बार वे खेप को पहुंचा चुकी हैं। पुलिस आरोपियों से और सुराग जुटा रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
11 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
12 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
15 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
16 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
16 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
17 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
19 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
19 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
19 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines