एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को तमाम परेशानियों से बचने के लिए वर्चुअल मैपआईजीआई(IGI) एयरपोर्ट को ग्लोबल हब बनाने की कड़ी में टर्मिनल 3 पर भारत का पहला 360 डिग्री वर्चुअल नेविगेशन मैप लॉन्च कर यात्रियों के लिए नया तोहफा दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने दिया है। ये हाईटेक मैप टर्मिनल की असल तस्वीरों के जरिए यात्रियों को एयरपोर्ट में आसानी से घूमने में मदद करेगा।
QR कोड स्कैन करके एयरपोर्ट वर्चुअल मैप
बता दें कि इस मैप का सबसे ज्यादा लाभ ऐसे यात्रियों को होगा, जो टी-3 पर घरेलू से इंटरनेशनल और इंटरनेशनल से घरेलू यात्रा कर रहे होंगे। खासकर ट्रांसफर यात्रियों के लिए ये गेम-चेंजर साबित हो सकता है। जो बोर्डिंग गेट, ट्रांसफर डेस्क और बैगेज बेल्ट तक बिना झंझट पहुंच सकते हैं। अब यात्री क्यूआर कोड स्कैन कर एयरपोर्ट वर्चुअल मैप अपने मोबाइल पर देख सकेंगे।
टर्मिनल-3 के अराइवल एरिया
बता दें कि टर्मिनल-3 के अराइवल एरिया में लगे क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करते ही वह मैप आपके फोन पर खुल जाएगा। इंटरैक्टिव गाइड स्टेप-बाय-स्टेप रास्ता बताता है, जिससे पहली बार आने वाले को परेशानी न हो। आईजीआई एयरपोर्ट का टर्मिनल-3 देश के सबसे बिजी एयरपोर्ट में शामिल है। यहां से प्रतिदिन लोग बड़ी संख्या में सफर करते हैं।
CEO विदेह कुमार जयपुरियार ने क्या बताया?
डायल के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने बताया कि इस मैप का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। 360 डिग्री वर्चुअल नेविगेशन मैप इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रत्येक यात्री को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया गया है। एयरपोर्ट से पहली बार सफर करने वाले यात्रियों के लिए काफी अधिक सुविधा मिलेगी। किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इस सर्विस को जल्दी ही एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 समेत अन्य स्थानों पर भी शुरू किया जाएगा।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
6 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
8 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
9 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
10 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
10 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
10 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
11 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
12 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
12 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines