Weather Update: दिल्ली में मूसलाधार बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

Weather Update: आज 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश का ये सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राजस्थान, हरियाणा और केरल समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Delhi india weather update

Photo Credit- News24GFX

Weather Update: दिल्ली में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। 15 अगस्त वाले दिन भी दिल्ली-NCR में बारिश देखने को मिल रही है। बारिश का सिलसिला रुक-रुककर जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज मुंबई, हरियाणा और दिल्ली में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगभग सभी जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी आने वाले 24 घंटों में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। जानिए किन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

24 घंटों के लिए जारी हुई चेतावनी

देश में कुछ जगह पर आज भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। बहुत भारी बारिश कोंकण और गोवा और जम्मू-कश्मीर में दर्ज की गई। वहीं, तेज बारिश मणिपुर, मेघालय और दिल्ली में दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों में कुछ राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली का नाम शामिल है। इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मेघगर्जन और बिजली की चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। भारी बारिश जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और केरल में होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

18 अगस्त तक राजस्थान में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज से 18 अगस्त तक राजस्थान के कई जिलों में बारिश रुक-रुककर होती रहेगी। इसके साथ ही 21 अगस्त तक बीकानेर और जोधपुर में बारिश का मौसम बना रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ