---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

ठंड, कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से 100 फ्लाइटें प्रभावित, यात्रियों में गुस्सा, केंद्रीय मंत्री ने बताया ‘सरकारी’ प्लान

Delhi IGI Airport : दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे ने हवाई उड़ानों पर ब्रेक लगा दी है। यात्रियों की असुविधा पर सरकार ने बयान जारी किया है।

---विज्ञापन---

Delhi IGI Airport : देश की राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को इस सर्दी का सबसे ठंड भरा दिन रहा है। दिल्ली में पिछले 2 दिनों से शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। स्थिति यह है कि धुंध में सड़कें गायब हो गईं और ट्रेनों की स्पीड भी कम हो गई। हवाई उड़ानों पर भी घने कोहरे और लो विजिबिलिटी का भी असर देखने को मिला है। दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानों की देरी से वजह से लोगों का गुस्सा भी फूट रहा है। अब सरकार ने हवाई उड़ानों को सही करना का प्लान बताया है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों को हो रही असुविधाओं को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि फ्लाइटों की उड़ानों को सुचारू रूप से करने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द उनकी समस्याएं दूर हो जाएंगी। घने कोहरे की वजह से 100 से अधिक फ्लाइटें यह तो देरी से उड़ान भर रही हैं या फिर कैंसिल हो जा रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें :Weather Update: जानिए आपके राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम

---विज्ञापन---

दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रभावित हुई थीं हवाई उड़ानें

दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार को विजिबिलिटी जीरो पहुंच गई थी, जिससे हवाई उड़ानें बुरी तरह से प्रभावित हुई थीं। इसके बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे के CAT-III रनवे को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई थी।

---विज्ञापन---

एयरपोर्ट के रनवे को किया गया था बंद

सिंधिया ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर रनवे को बंद करने का फैसला लिया था। अब डीजीसीए की ओर से एक एसओपी भी जारी किया जाएगा। यात्रियों को फिर कोई परेशानी न हो, इसके जरिये उन्हें पहले ही सूचित कर दी जाएगी।

First published on: Jan 15, 2024 04:28 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola