IGI Airport: दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने X पर एक पोस्ट में ‘नोटिस टू एयरमेन’ (NOTAM) एडवाइजरी शेयर की। जिसमें यात्रियों को जानकारी दी देते हुए कहा गया कि 19 से 26 जनवरी तक उड़ानें प्रभावित रहेंगी। दरअसल, गणतंत्र दिवस के लिए NOTAM जारी किया गया है, जिसकी वजह से दिन में कुछ समय के लिए फ्लाइट्स की आवाजाही को रोका जाएगा। गणतंत्र दिवस के लिए रिहर्सल के लिए सुरक्षा को देखते हुए NOTAM का ऐलान किया जाता है।
कब से कब तक प्रभावित रहेंगी उड़ानें?
दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के लिए ड्रेस रिहर्सल पहले ही शुरू हो चुकी है। दिल्ली यातायात पुलिस ने कर्तव्यपथ पर परेड की सुविधा के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कर्तव्यपथ के रफी मार्ग क्रॉसिंग, जनपथ क्रॉसिंग, मानसिंह रोड क्रॉसिंग और सी-हेक्सागन पर यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं। यह एडवाइजरी 17 से 21 जनवरी के दौरान सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक के लिए जारी की गई।
ये भी पढ़ें: 2220KM स्पीड, 177.6 फीट लंबाई…रूस का न्यूक्लियर बॉम्बर कितना पावरफुल? जिसे खरीदना चाहता है भारत
इसके अलावा IGI एयरपोर्ट पर भी 19 से 26 जनवरी तक सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे के बीच कोई भी फ्लाइट न तो आएगी और न ही जाएगी। NOTAM के बाद करीब 50 फ्लाइट्स को रिशेड्यूल भी किया गया है। यात्रा से पहले यात्रियों से संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई है। इस दौरान ड्रोन उड़ाने पर भी बैन रहेगा। इसके अलावा पैराग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, माइक्रो-लाइट एयरक्राफ्ट, रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून और क्वाडकॉप्टर भी नहीं उड़ा सकते हैं।
क्या होता है नोटम?
गणतंत्र दिवस के दिन कर्तव्य पथ पर वायु सेना के लड़ाकू विमानों के करतब देखने को मिलते हैं। जिसके लिए पहले से ही जवान अभ्यास करते हैं। इसको देखते हुए ही करीब ढाई घंटे का समय पायलटों को अभ्यास के लिए दिया जाता है। ऐसे में सिक्योरिटी की वजह से उड़ानों को रोक दिया जाता है, ताकि कोई हादसा न हो।
ये भी पढ़ें: चिड़िया से भी छोटा ड्रोन, क्षमता आतंकियों को दहलाने की, पलक झपकते ही करता है काम
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
8 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
16 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
2 days agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines