Delhi IAS Coaching Center Tragedy Updates: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में बने राउ IAS कोचिंग सेंटर हादसे की जांच करते हुए आज 3 बड़े एक्शन लिए गए हैं। पहला एक्शन हुआ गिरफ्तारी का, क्योंकि पुलिस ने मामले में आरोपी 5 और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए इन लोगों में बेसमेंट का मालिक और एक अन्य व्यक्ति शामिल है, जिसने एक वाहन चलाया और इमारत के गेट को नुकसान पहुंचा। इन गिरफ्तारियों के साथ ही मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 7 हो गई है।
दूसरा एक्शन अवैध निर्माण के खिलाफ हुआ है। MCD के अधिकारी आज राजेंद्र नगर में बुलडोजर कार्रवाई करने पहुंचे। राव कोचिंग सेंटर के बाहर से अवैध निर्माण हटाए गए हैं। कुल 5 बुलडोजरों के साथ अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई चल रही है। तीसरा बड़ा एक्शन अधिकारियों के खिलाफ हुआ है। दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर अश्वनी कुमार ने इलाके के जूनियर इंजीनियर को टर्मिनेट कर दिया और AE को निलंबित किया है। हादसे के बाद नगर निगम की पहली बड़ी कार्रवाई हुई है और वह भी अधिकारियों के खिलाफ हुई है।
दरवाजा टूटने के कारण तेजी से भरा पानी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस जांच में पता चला है कि बेसमेंट में पानी भरने का एक कारण कोचिंग सेंटर के दरवाजे का टूटना था। एक थार ने टक्कर मारकर दरवाजा तोड़ दिया था। इस वजह से पानी तेजी से अंदर आया। अगर दरवाजा ठीक करा दिया गया होता तो हादसा नहीं होता। दिल्ली पुलिस ने थार मालिक को गिरफ्तार करके उसकी गाड़ी जब्त कर ली है। इस घटनाक्रम का पता CCTV फुटेज की चेकिंग में चला। दिल्ली पुलिस उस बिल्डिंग के मालिकों से भी पूछताछ करेगी, जिनकी बिल्डिंग में कोचिंग सेंटर चल रहा था।
5 धाराओं में केस दर्ज, कोचिंग सेंटर का बयान आया
बता दें कि हादसे की जांच करते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा धारा 105, 106(1), 115(2), 290 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं हादसे पर राउ कोचिंग सेंटर का बयान भी सामने आया है। कोचिंग सेंटर की ओर से छात्रों की मौत पर शोक व्यक्त किया गया। साथ ही दिल्ली पुलिस को संदेश दिया गया कि वे हर तरह से जांच में सहयोग देंगे। हादसे की असली वजह जाने के लिए वे भी प्रतिबद़्ध हैं। बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर और जेबी माथेर भी शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों से मिलने दिल्ली के RML अस्पताल पहुंचे।
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
58 mins agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
2 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
2 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
4 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
4 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
5 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
15 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
18 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines