देश की राजधानी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में हिट एंड रन केस का मामला सामने आया है। एक ऑडी सवार रईसजादे ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया। घटना में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ऑडी कार दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई और गाड़ी के सभी एयरबैग खुल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एयरबैग खुलने से बच गया आरोपी
पुलिस के मुताबिक, 10 जुलाई की रात वसंत विहार इलाके में शिवा कैंप के पास तेज रफ्तार ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया। घटना के बाद ऑडी कार डिवाइडर से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके एयरबैग खुलने से आरोपी चालक की जान बच गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
राजस्थान का रहने वाला है परिवार
पुलिस के मुताबिक, आरोपी चालक की पहचान 40 वर्षीय उत्सव शेखर निवासी द्वारका दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों की पहचान सबामी उर्फ चिरमा, उसकी पत्नी लाधी, बेटी बिमला, रामचंद्र और उसकी नारायणी के रूप में हुई है। पांचों राजस्थान के रहने वाले हैं और दिल्ली में मजदूरी करते हैं।
शराब के नशे में धुत था आरोपी
पुलिस ने उत्सव शेखर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने, गंभीर चोट पहुंचाने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि वह घटना के समय शराब के नशे में था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
2 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
10 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
23 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines