हाल ही में, दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव हुए थे. इसमें NSUI ने चुनाव में ईवीएम से छेड़छाड़ की थी. मामला अब दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया है. हाईकोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करके इसका जवाब मांगा है. याचिकाकर्ताओं ने चुनाव रद्द कराने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी.
न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया है कि अध्यक्ष चुनाव में प्रयुक्त ईवीएम, पेपर ट्रेल्स और संबंधित दस्तावेजों को ताले में सुरक्षित रखा जाए. यह याचिका डूसू के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) की अध्यक्ष पद (2025) की उम्मीदवार जोसलिन नंदिता चौधरी ने दायर की है.
जोसलिन नंदिता चौधरी ने आरोप लगाया है कि 18 सितंबर, 2025 को हुए मतदान में ईवीएम में छेड़छाड़ के कारण गड़बड़ी हुई थी. उन्होंने इस प्रक्रिया को रद्द करने तथा न्यायिक निगरानी में नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है. सुनवाई के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से पेश हुए वकील मोहिंदर रूपल ने दलील दी कि इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है. उन्होंने कहा, “किसी ने केवल अंगूठे का निशान लगाया है. इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है.”
मामले को लेकर न्यायालय ने कहा, “वर्तमान रिट याचिका इस आधार पर अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया को रद्द करने और रद्द करने के निर्देश देने की प्रार्थना के साथ दायर की गई है कि ईवीएम में छेड़छाड़ की गई है. नोटिस जारी करें.”
मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होने वाली है. याचिका में दावा किया गया है कि कई कॉलेजों में मतदान के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाई गईं. खास तौर पर, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में कथित तौर पर जानबूझकर एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के नाम के सामने नीली स्याही से निशान लगाए गए थे.
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
3 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
6 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
8 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
9 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
10 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
12 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
13 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines