हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'CJP के प्रदर्शन से मेरा कोई लेना-देना नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर हाई कोर्ट कल सुनाएगा फैसला

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की नेता नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस की ओर से जारी नोटिस के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट इस मामले में कल फैसला सुनाएगा. वकील ने अदालत में साफ कहा कि उनका विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और इसमें हिंसा की कोई बात नहीं थी. वहीं सरकार की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने इस याचिका का कड़ा विरोध किया है.

विज्ञापन
AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने 16 अक्टूबर की अपनी हिरासत और दिल्ली पुलिस के 10 हजार रुपये के बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में चुनौती दी है. Credit: ANI

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की नेता नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस की ओर से जारी नोटिस के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट इस मामले में कल फैसला सुनाएगा. हाईकोर्ट के सामने नेहा बोरा की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने साफ किया कि 16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क में ‘सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस’ (CJP) द्वारा बुलाए गए प्रदर्शन से उनके मुवक्किल का कोई संबंध नहीं था, वह मंडी हाउस पर अपने तय कार्यक्रम में शामिल थीं. नेहा के सभी विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण थे और उनमें कहीं भी हिंसा फैलाने या कानून तोड़ने की कोई बात नहीं कही गई थी.

यह भी पढ़ें : कल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता, पुलिस से नहीं मांगी इजाजत

अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कोर्ट को दलील दी कि यह पूरा मामला भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 130 के तहत भेजे गए नोटिस से जुड़ा एक सीमित विषय है. नेहा बोरा आइसा की एक सक्रिय नेता हैं और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी हुई हैं. वह विभिन्न मुद्दों पर सुधार की मांग उठाती रही हैं और इसी सिलसिले में उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे.

विज्ञापन

शंकरनारायणन ने जोर देकर कहा कि इन प्रदर्शनों में किसी भी तरह की हिंसा का न तो कोई आह्वान था और न ही किसी को उकसाया गया. ऐसे में पुलिस द्वारा शांति भंग की आशंका जताते हुए नोटिस थमाना सही नहीं है.

सरकार ने याचिका का किया कड़ा विरोध

वहीं दूसरी ओर, राज्य सरकार की तरफ से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा और केंद्र सरकार के स्थायी वकील (CGSC) आशीष दीक्षित ने नेहा बोरा की इस याचिका का पुरजोर विरोध किया. सरकारी वकीलों ने अदालत में याचिका के विचारणीय होने पर ही सवाल उठाते हुए इसे खारिज करने की मांग की. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत मामले के कानूनी पहलुओं और पुलिस द्वारा जारी नोटिस के अधिकार क्षेत्र पर विचार कर रही है.

विज्ञापन

क्यों जारी हुआ था पुलिस नोटिस?

दरअसल, नई दिल्ली जिले के स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) की ओर से नेहा बोरा को एक नोटिस भेजा गया था. इसमें जांच अवधि के दौरान शांति बनाए रखने के लिए 10,000 रुपये का निजी मुचलका और एक जमानतदार पेश करने का निर्देश दिया गया था. पुलिस ने इस नोटिस के पीछे तीन मुख्य आधार बताए थे, इनमें 16 अक्टूबर को मंडी हाउस पर कथित नारेबाजी, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत लागू निषेधाज्ञा के बावजूद जंतर-मंतर के आसपास बार-बार प्रदर्शन करना और कनॉट प्लेस में लोगों को प्रदर्शन के लिए उकसाने का आरोप था.

16 अक्टूबर को क्या हुआ था?

मामला 16 अक्टूबर की घटनाओं से जुड़ा है. दरअसल, जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के आरोप में मंगलवार को सीजेपी (CJP) के सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार कर पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. इसके विरोध में CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार शाम को तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया था. वहीं दूसरी तरफ, AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ शाम 5:15 बजे मंडी हाउस पर अलग से फ्लैग मार्च निकालने पहुंची थीं. दिल्ली पुलिस ने उन्हें वहीं से हिरासत में ले लिया था.

विज्ञापन

याचिका में उठाए गए सवाल

अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से दायर इस याचिका में नेहा बोरा ने कहा कि पुलिस का यह नोटिस पूरी तरह से अस्पष्ट और तथ्यों से परे है. यह संविधान के अनुच्छेद 19 और अनुच्छेद 21 का उल्लंघन करता है. याचिका में यह भी कहा गया कि नोटिस में ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं दिया गया है जिससे यह साबित हो सके कि शांति भंग होने की कोई वास्तविक आशंका थी.

यह भी पढ़ें : नेहा बोरा ने शांति बॉन्ड के लिए मिले पुलिस नोटिस को चुनौती दी, पहुंचीं हाई कोर्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola