हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर किए जारी

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट के बीच इंडियन मुजाहिदीन, अल कायदा और खालिस्तानी संगठनों से जुड़े 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर सार्वजनिक किए हैं. पुलिस ने आम लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की भी अपील की है.

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट मोच पर है. 15 अगस्त के मद्देनजर राजधानी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. वहीं, दिल्ली पुलिस ने 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों के पोस्टर भी सार्वजनिक किए हैं. इन पोस्टरों को प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाया जा रहा है, ताकि संदिग्धों की पहचान में आम लोगों की मदद ली जा सके.

अल-कायदा और अन्य संगठनों से जुड़े आतंकियों के नाम शामिल

पुलिस की ओर से जारी सूची में इंडियन मुजाहिदीन, अल-कायदा और विभिन्न खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े वांछित लोगों के नाम शामिल हैं. लिस्ट में इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल के अलावा अल-कायदा से जुड़ा मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान और सैयद मोहम्मद अर्शियान के नाम बताए गए हैं.

इसके अलावा खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़ा रंजीत सिंह उर्फ नीता और परमजीत सिंह पम्मा, खालिस्तान टाइगर फोर्स का अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला, बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, वधावा सिंह बब्बर और गुरमीत सिंह बग्गा भी पुलिस की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि इन संदिग्धों की तस्वीर और पहचान संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने का उद्देश्य नागरिकों को सतर्क करना है.

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय आयोजनों के दौरान दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही बेहद संवेदनशील रहती है. ऐसे मौकों पर बड़ी संख्या में लोग सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख इलाकों में इकट्ठा होते हैं. इसी वजह से पुलिस संभावित आतंकी खतरे और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर और भी ज्यादा सावधानी बरतती है. इस बार भी सुरक्षा एजेंसियां किसी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहतीं है.

यह भी पढ़ें- सावन शिवरात्रि पर दिल्ली-NCR में कहां रहेगा ट्रैफिक? कांवड़ यात्रा के चलते इन रास्तों पर जाम का अलर्ट

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से की ये अपील

दिल्ली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पोस्टरों में दिखाई गई तस्वीरों को ध्यान से देखें और यदि इनमें से किसी व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें. इसके लिए पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 और विशेष प्रकोष्ठ से संपर्क करने की व्यवस्था की गई है. पुलिस ने भरोसा दिया है कि जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और इनाम भी दिया जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola